Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

delhi liquor scam

दिल्ली शराब नीति कथित घोटाला मामले में भ्रष्टाचार के मामले में कथित आरोपी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से दायर जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट जल्द सुनवाई को तैयार हो गया है.

शराब नीति केस में केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था. लोकसभा चुनाव के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 1 जून तक जमानत दी थी. 2 जून को उन्हें सरेंडर करना पड़ा.

विनोद चौहान पर गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के चुनाव अभियान के लिए साउथ ग्रुप की ओर से दी गई कथित रिश्वत के माध्यम से नकद पैसे ट्रांसफर करने का आरोप है.

सप्लीमेंट्री चार्जशीट में ईडी ने आरोप लगाया है कि कविता साउथ ग्रुप की एक प्रमुख सदस्य थी, जिस पर राष्ट्रीय राजधानी में शराब लाइसेंसों के एक बड़े हिस्से के बदले में आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत देने का आरोप है।

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में आरोपी अमनदीप ढल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बड़ी ट‍िप्‍पणी की है. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट से कहा कि अमनदीप की लंबित याचिका का गर्मियों की छुट्टी से पहले निपटारा करें.

दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के मामले में तिहाड़ जेल में बंद बीआरएस नेता के. कविता ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी है.

ईडी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि चुनाव की आड़ में रिहाई की कोशिश की जा रही है और इससे गलत परंपरा की शुरुआत होगी. अगर इस आधार पर रिहाई हुई तो किसी नेता को गिरफ्तार करना या हिरासत में रखना कठिन हो जाएगा.

अदालत ने कविता की हिरासत 23 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी है. उन्हें पिछली न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी होने पर आज कोर्ट में पेश किया गया था.

दिल्ली सरकार की विवादित आबकारी नीति मामले में आप नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को ईडी ने पहले गिरफ्तार किया था और वे न्यायिक हिरासत में हैं.

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप कार्यकर्ता और नेता देशव्यापी धरना-प्रदर्शन की तैयारी में हैं, जबकि इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने केजरीवाल को अपना समर्थन दिया है.