Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

delhi news

Delhi High Court Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 15 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता को 26 सप्ताह का गर्भ समाप्त करने की अनुमति दे दी है. कोर्ट ने कहा कि जबरन गर्भावस्था जारी रखने से नाबालिग को गंभीर मानसिक आघात लग सकता है.

Delhi Muharram Alert: दिल्ली में मुहर्रम के जुलूस को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं. शुक्रवार दोपहर 3 बजे निकलने वाले ताजिया जुलूसों की सुरक्षा के लिए अकेले नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में 3 हजार जवान तैनात किए गए हैं. ड्रोन और फेस रिकग्निशन कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी.

DTC Early Morning Buses: दिल्ली में तड़के सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत. अब सुबह 4 बजे से ही कई मुख्य रूटों पर डीटीसी (DTC) बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी. इससे एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी जाने वाले यात्रियों और कामकाजी महिलाओं का सफर और भी आसान और सुरक्षित हो जाएगा.

Narela Murder Case: दिल्ली के नरेला इलाके में मोहर्रम पर परिवार से मिलने आए युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल है. मामूली कहासुनी के बाद हुए हमले में युवक की मौत से इलाके में आक्रोश है, स्थानीय लोगों ने नशे के बढ़ते कारोबार पर सवाल उठाए हैं.

Supreme Court NEET UG Case: नीट-यूजी के ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्रों को SC से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने राजस्थान के एक छात्र की याचिका को खारिज करते हुए साफ कह दिया कि प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की फीस को सरकारी कॉलेजों के बराबर नहीं किया जा सकता.

Delhi HC Hearing: दिल्ली हाई कोर्ट ने टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध के खिलाफ दायर याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने टेलीग्राम को अपराधियों का अड्डा और 'नया डार्क वेब' बताते हुए प्रतिबंध को सही ठहराया है.

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित नेटवर्क का भंडाफोड़ कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरोह सोशल मीडिया से युवाओं को फंसाकर हथियार और नशे की तस्करी करता था.

Delhi News: पूर्वी दिल्ली साइबर थाना पुलिस ने साइबर अपराध गिरोह का पर्दाफाश कर 10 आरोपियों को पकड़ा. गिरोह बेरोजगारों के नाम पर बैंक खाते खोलकर उन्हें ठगों को बेचता था. पुलिस ने पीओएस मशीनें, एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए.

दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री आवास के पास स्थित रेस कोर्स इलाके की तीन झुग्गी बस्तियों में 1 जुलाई तक तोड़फोड़ की कार्रवाई पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जिन्होंने वैकल्पिक आवास नहीं लिया है, उन्हें फिलहाल बेदखल न किया जाए.

Celebratory Firing Case: राऊज एवेन्यु कोर्ट ने साल 2018 में नए साल की पार्टी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में डॉक्टर की मौत के मामले में बिहार से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दोषी ठहराया है. उनकी सजा पर बहस 3 जुलाई को जारी रहेगी, जहां उनके वकील रिहा करने की मांग की है.