Bharat Express DD Free Dish

delhi news

AgustaWestland Case: अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है.

एविएशन सेक्टर की दिग्गज कंपनी स्पाइसजेट (SpiceJet) और उसके प्रवर्तक अजय सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. दिल्ली हाई कोर्ट ने कलानिधि मारन के साथ चल रहे कानूनी विवाद में अजय सिंह की पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने न केवल राहत देने से इनकार किया, बल्कि एयरलाइन पर जुर्माना भी ठोक दिया है.

Saket Court Money Laundering Case: साकेत कोर्ट ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावेद अहमद सिद्दीकी की जमानत अर्जी खारिज की. ईडी की जांच में 415 करोड़ की हेराफेर.

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार में रविवार सुबह चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई. हादसे में 9 लोगों की मौत और 12 लोग घायल हुए.

SC ने मृत्युदंड के मामलों में फैसला सुनाते हुए निचली अदालतों के लिए सजा तय करने से पहले आरोपी की परिस्थितियों पर गहन रिपोर्ट मंगाना अनिवार्य कर दिया है. जस्टिस विक्रमनाथ की पीठ ने बताया कि सजा का संतुलन और निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित नहीं किया जा सकता.

AI के दौर में हस्तियों की निजता और पहचान की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बन गई है. बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी पहचान के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए दिल्ली HC का दरवाजा खटखटाया. कोर्ट ने अभिव्यक्ति की आजादी और व्यक्तिगत अधिकारों के बीच संतुलन बनाने की बात कही है.

West Bengal Elections: बंगाल चुनाव में ऑब्जर्वर नियुक्त हुए IPS अजय पाल शर्मा की भूमिका सवालों के घेरे में है. उन पर पद के दुरुपयोग और पक्षपात का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिससे राज्य का सियासी पारा और चढ़ गया है.

कोयला घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में I-PAC निदेशक विनेश चंदेल की नियमित जमानत याचिका पर 30 अप्रैल को कोर्ट सुनवाई करेगा. अदालत ने गंभीर आर्थिक अपराधों का हवाला देते हुए उनकी अंतरिम राहत की मांग को पहले ही खारिज कर दिया है.

दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया में RSS के 100वें स्थापना दिवस पर 'युवा कुंभ' के आयोजन को लेकर भारी बवाल मच गया है. SFI और NSUI के कड़े विरोध और नारों के बीच पूरी यूनिवर्सिटी को पुलिस और RPF ने छावनी में तब्दील कर दिया है.

Delhi Liquor Policy Case: CM केजरीवाल के बाद अब पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी मामले की सुनवाई कर रही जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के प्रति अविश्वास जताया है. सिसोदिया ने पत्र लिखकर बताया कि उन्हें अदालत से न्याय की उम्मीद नहीं और वे अब गांधीवादी तरीके से सत्याग्रह का रास्ता अपनाएंगे.