Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और संजय सिंह की मनी लांड्रिंग मामले में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई पेशी

दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया 26 तारीख को सुबह 11 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किए जाएंगे. वकील ने कहा कि हम अपनी तरफ से पूरा सहयोग कर रहे हैं, जांच एजेंसी को भी सहयोग करना चाहिए.

Dehi Liquor Policy

मनीष सिसोदिया और संजय सिंह

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Delhi News: दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग का मामला में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और संजय सिंह पेश हुए। जहां कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत की अवधि को 26 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है।

संवाददाता ने बताया कि दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को अब 26 अप्रैल को सुबह 11 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। आज मामले की सुनवाई के दौरान ईडी ने दस्तावेज़ों की जांच से जुड़ी स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट में जमा कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि अभी तक दस्तावेज़ों की जांच पूरी नहीं हुई है, अभी और कितना समय लगेगा।

वकीलों ने कोर्ट को बताया कि दस्तावेज़ों की जांच के लिए अभी एक महीने का समय और लगेगा। आरोपियों के वकील ने कहा कि हम अपनी तरफ से पूरा सहयोग कर रहे हैं, जांच एजेंसी को भी दस्तावेज़ों की जांच में सहयोग करना चाहिए।

यह भी पढ़िए: ‘जेल में घर का खाना और मिठाईयां खाने से बढ़ा CM का शुगर लेवल’, ED बोली— केजरीवाल को घर से पहुंचाए जा रहे आम, आलू पूरी और अन्य मीठी चीजें

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital