Bharat Express DD Free Dish

delhi news

सुप्रीम कोर्ट ने सड़क सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश जारी करते हुए इसे सीधे 'जीवन के अधिकार' से जोड़ दिया है. कोर्ट ने कहा कि नेशनल हाईवे भले ही कुल सड़क नेटवर्क का मात्र 2% हैं, लेकिन 30% हादसे यहीं होते हैं, जो बेहद चिंताजनक है.

दिल्ली एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान स्विस एयरलाइंस की LX147 फ्लाइट के इंजन में आग लग गई. विमान में 4 नवजात समेत 232 लोग सवार थे. 'फुल इमरजेंसी' घोषित कर सभी को सुरक्षित निकाला गया.

दिल्ली हाई कोर्ट में छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है. अदालत ने दिल्ली पुलिस के रवैये पर सख्त नाराजगी जताते हुए संकेत दिया है कि यदि संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई, तो जांच सीबीआई को सौंपी जा सकती है.

DUSU Election Controversy: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में नियमों के उल्लंघन के आरोपों पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है और संबंधित पक्षों को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है.

Delhi News: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 1995 के अपहरण और हत्या मामले में दोषी पाए गए और 26 साल से फरार चल रहे सलीम वास्टिक को गाजियाबाद के लोनी से गिरफ्तार कर लिया.

दिल्ली के लक्ष्मी नगर में ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने 4 इमारतों के 14 फ्लैट्स को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में लाखों का सामान जलकर राख हो गया है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

Delhi News: शकूर बस्ती रेलवे कॉलोनी में देर रात लगी आग ने 350 से अधिक झुग्गियों को राख में बदल दिया. सैकड़ों परिवार बेघर हो गए.

Crime News: दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में 23 अप्रैल की रात आपसी रंजिश के चलते नजीम नामक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला हुआ. घायल को जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच वोटर लिस्ट से अधिकारियों के नाम गायब होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा. कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को ट्रिब्यूनल जाने को कहा.

Karol Bagh के Kalka Das Chowk पर सुबह 4 बजे अज्ञात हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की. एक शख्स गंभीर घायल, Ram Manohar Lohia Hospital में भर्ती; पुलिस CCTV खंगाल रही है...