Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

delhi news

सीबीआई के 'ऑपरेशन चक्र' के तहत गिरफ्तार किए गए 43 साइबर ठगों द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने खारिज कर दिया है. उन ठगों ने गिरफ्तारी को कोर्ट में चुनौती दी थी.

इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर (आईआईसीसी) के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अफ़ज़ल अमानुल्लाह, बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टी के लिए चुनाव लड़ रहे डॉ. रहमतुल्लाह, उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार बदरुद्दीन ख़ान और एक अन्य उम्मीदवार अतहर ज़या ने दिल्ली में मुस्लिमों को संबोधित किया.

अदालत ने एमसीडी के शिक्षा निदेशक को निर्देश दिया है कि वे पांच स्कूलों का दौरा करें और सुधारात्मक कदमों के बारे में स्थिति रिपोर्ट दाखिल करें. यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि छात्रों को जल्द से जल्द मेज व कुर्सियां उपलब्ध कराई जाएं.

सर्वोच्च अदालत ने दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि ठोस कचरे से निपटने के संबंध में स्थिति दयनीय है. कचरा बढ़ने से यहां सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल की स्थिति पैदा हो सकती है.

Mahua Moitra Latest News: दिल्ली हाईकोर्ट में महुआ मोइत्रा की ओर से पेश वकील इंदिरा जय सिंह ने NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा की ओर से दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की. इस पर हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था. मई के अंत में जमानत मिलने के बाद जून में उन्हें फिर तिहाड़ जेल भेज दिया गया था. अब उन्होंने वकीलों के जरिए मीटिंग की अनुमति मांगी है.

दिल्ली में सुनहरी बाग मस्जिद का मामला अदालत में चल रहा है. मुस्लिम याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि एनडीएमसी मनमानी न करे. हमारी मस्जिद 150 साल से अधिक पुरानी है और यह एक विरासत इमारत है, जो सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है.

Satyendar Jain Money laundering case: दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन जो कि तिहाड़ जेल में बंद हैं, उनकी ओर से दायर याचिका पर अदालत ने ईडी से जवाब मांगा है. सत्येंद्र ने एक समन को हाईकोर्ट में चुनौती दी है.

सोशल मीडिया पर न्यायाधीशों को बदनाम करने वाला एक वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति की बिना शर्त माफ़ी स्वीकार करते हुए अदालत ने सुनवाई बंद कर दी. उसे चेतावनी भी दी गई.

जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द के उपाध्यक्ष प्रोफेसर सलीम इंजीनियर ने कहा कि तीसरी बार चुनी गई मोदी सरकार के पहले बजट में कई सकारात्मक बातें हैं. हालांकि हमें विस्तारवादी दृष्टिकोण की आवश्यकता है.