Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Delhi Police

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशा मुक्त भारत के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि ड्रग रैकेट के खिलाफ अभियान बेरहमी से जारी रहेगा. एक ट्वीट में अमित शाह ने एक ही दिन में अवैध ड्रग रैकेट के खिलाफ लगातार दो बड़ी सफलताओं के लिए एनसीबी को बधाई दी.

इसी साल मई के महीने में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) में ORRIS इंफ्रास्ट्रक्चर नाम की कंपनी मामला दर्ज कराया था.

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को लोकल और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर राहुल चौधरी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी की निशानदेही पर पार्श्वनाथ पैनोरमा सोसाइटी में उसके फ्लैट से विभिन्न रसायन और खेती करने में इस्तेमाल होने वाले सामान बरामद किए गए.

दिल्ली दंगे के दौरान पुलिस के हेड कांस्टेबल रतन लाल की हत्या के दो आरोपी मोहम्मद जलालुद्दीन व मोहम्मद वसीम को दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है. यह जमानत दयालपुर थाने में दर्ज एफआईआर 60/2020 में दी गई है.

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखे बैन के बावजूद फोड़े जाने पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है.

मृतक लड़की पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई की रहने वाली थी. दिल्ली पुलिस ने हत्या के संबंध में प्रेमी सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एक अन्य आरोपी फरार है.

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एडीओ यशवंत सिंह मीना ने बताया कि वह व्यक्ति भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI), प्रधानमंत्री (PM Modi) और मुख्यमंत्री से बात करने पर अड़ा था. पुलिस और दिल्ली फायर सर्विस के कर्मियों ने उस व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारा.

अदालत ने रूपेश बत्रा की जमानत 10 लाख रुपये की राशि का जमानत बॉंड और समान राशि के दो जमानतदारों को पेश करने की शर्त पर स्वीकार की है.

बीते 20 अक्टूबर की सुबह राजधानी दिल्ली में रोहिणी के सेक्टर 14 में सीआरपीएफ स्कूल के पास जोरदार धमाका हुआ था. माना जा रहा है कि यह विस्फोटक एक कच्चा बम था.

रविवार सुबह दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में सीआरपीएफ स्कूल के पास जोरदार धमाका हुआ जिससे आस-पास की दुकानों को नुकसान पहुंचा है.