Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ED

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने एयरसेल-मैक्सिस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दायर आरोपपत्र पर दिल्ली हाईकोर्ट में विशेष अदालत के आदेश को चुनौती दी. उनका कहना है कि आरोप पत्र पर संज्ञान लेने से पहले लोक सेवक होने के कारण संबंधित प्राधिकार से मंजूरी नहीं ली गई.

लगभग 20 जगहों पर ईडी की यह छापेमारी जारी है. यह छापेमारी मार्टिन, उनके दामाद आधव अर्जुन और चेन्नई, कोयम्बटूर, फरीदाबाद, लुधियाना और कोलकाता में उनके सहयोगियों के यहां चल रही है.

इसी साल मई के महीने में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) में ORRIS इंफ्रास्ट्रक्चर नाम की कंपनी मामला दर्ज कराया था.

ईडी ने बताया कि रांची, पाकुड़ और पश्चिम बंगाल के शहरों में चल रही छापेमारी के दौरान अचल संपत्ति के दस्तावेज, नकदी, आभूषण, प्रिंटिंग पेपर, प्रिंटिंग मशीन और आधार कार्ड बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले खाली फॉर्म बरामद किए गए हैं.

अदालत ने रूपेश बत्रा की जमानत 10 लाख रुपये की राशि का जमानत बॉंड और समान राशि के दो जमानतदारों को पेश करने की शर्त पर स्वीकार की है.

आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने पिछले साल 31 अक्टूबर को जमानत मिलने से पहले 53 दिन जेल में बिताए थे. कथित 371 करोड़ रुपये के कौशल विकास निगम घोटाले में उनका नाम आया था.

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कथित आरोपी झारखंड के पूर्व CM मधु कोड़ा को SC से बड़ी राहत मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट ने ED द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई से फिलहाल इनकार कर दिया है.

सौरभ चंद्राकर पहले छतीसगढ़ के भिलाई में एक साधारण जूस की दुकान चलाता था. वह महादेव ऐप के जरिये सट्टेबाजी का बड़ा साम्राज्य खड़ा कर चुका है. उसकी गिरफ्तारी ने इस बड़े घोटाले के प्रमुख कर्ताधर्ता बको कानून के शिकंजे में ला दिया है.

राजद के पूर्व विधायक अरुण यादव और उनकी पत्नी किरण देवी के खिलाफ ईडी ने 2021 में धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया था. उनका कारोबार आरा से पटना तक फैला हुआ है.

मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला अक्टूबर 2023 में हैदराबाद पुलिस द्वारा दर्ज किए गए चार आपराधिक मामलों में सामने आया. इसके बाद ईडी ने एचसीए के अधिकारियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था.