Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Education News

PRANAV ILANGO SCHOLARSHIP: तमिलनाडु के इरोड निवासी 17 वर्षीय प्रणव इलंगो को अमेरिका की प्रतिष्ठित आइवी लीग ब्राउन यूनिवर्सिटी में पब्लिक हेल्थ और एप्लाइड मैथ्स की पढ़ाई के लिए ₹3.55 करोड़ की पूरी स्कॉलरशिप मिली है.

Bihar Rojgar Mela 2026: पटना के ज्ञान भवन में 19 से 23 अगस्त 2026 तक भव्य रोजगार मेला आयोजित हो रहा है. इसके जरिए बैंकिंग, रिटेल और इंश्योरेंस सेक्टर में 20,000 पदों पर सीधी भर्तियां की जाएंगी.

WCL Recruitment 2026: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) ने माइनिंग सरदार और असिस्टेंट फोरमैन समेत 444 पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार 10 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं, चयन CBT, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से होगा.

नीट-यूजी पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट ने सीबीआई की चार्जशीट पर संज्ञान लेने के फैसले को सुरक्षित रख लिया है.

JPSC-JSSC Paper Leak: झारखंड CID ने JPSC-JSSC पेपर लीक और भर्ती घोटाले में गोड्डा के BSO अभय कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया है. जांच में खुलासा हुआ कि वह 12 सरकारी परीक्षाएं पास करने का दावा कर अभ्यर्थियों से 25 से 40 लाख रुपये लेकर 'गारंटीड सिलेक्शन' का झांसा देता था.

MBBS Fees in India: भारत में एमबीबीएस की पढ़ाई का खर्च सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में जमीन-आसमान का अंतर रखता है. जहां सरकारी कॉलेजों में पूरे कोर्स की फीस कुछ हजार से लेकर लाखों में सिमट जाती है, वहीं प्राइवेट संस्थानों में यह खर्च 1 करोड़ रुपये के पार पहुंच जाता है.

ADANI UNIVERSITY INDUCTION PROGRAMME: अदाणी यूनिवर्सिटी में बी.टेक और इंटीग्रेटेड प्रोग्राम के नए छात्रों के लिए 'इंडक्शन प्रोग्राम 2026' चलाया गया. इसमें शिक्षाविदों और उद्योग जगत के दिग्गजों ने छात्रों को नवाचार और नेतृत्व का पाठ पढ़ाया.

NEET PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त को आयोजित होगी. इस बार उम्मीदवारों को मनपसंद परीक्षा शहर, 200 के बजाय 180 सवाल, सिंगल शिफ्ट एग्जाम और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जैसी कई नई सुविधाएं मिलेंगी.

Priyanka Gandhi Remark Row: प्रोफेसर वी. कामाकोटी पर प्रियंका गांधी की कथित टिप्पणी के विरोध में 215 कुलपतियों, पूर्व कुलपतियों और शिक्षाविदों ने खुला पत्र लिखा है. क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू के कुलपति प्रो. के.एस. चंदर शेखर ने कहा कि सार्वजनिक टिप्पणी से पहले पूरी जानकारी होना जरूरी है.

29 जुलाई को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश को 947 करोड़ रुपये से अधिक के शिक्षा प्रोजेक्ट्स की सौगात देंगे. इसमें 40 लाख से ज्यादा छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए 250 करोड़ रुपये की डीबीटी राशि भी शामिल है.