Bharat Express DD Free Dish

heatwave

Weather update: उत्तर भारत में लू और भीषण गर्मी का असर, जबकि मौसम विभाग ने 15 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है. जानें अलग-अलग राज्यों का मौसम अपडेट और मॉनसून की ताज़ा जानकारी.

Amit Shah Disaster Management: मानसून और हीटवेव को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क है. अमित शाह ने राज्यों को जीरो कैजुअल्टी लक्ष्य के साथ तैयार रहने को कहा.

उत्तर और मध्य भारत के मैदानी इलाके भीषण लू की चपेट में हैं, जहां दिल्ली में पारा 42 डिग्री और बुंदेलखंड में 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है. राजस्थान में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदलना पड़ा है.

Karauli hospital crowd: करौली जिले के हिंडौन में बढ़ते तापमान से लोगों की तबीयत बिगड़ रही है. जिला अस्पताल में ओपीडी का आंकड़ा 2200 पार कर गया है. बच्चों और बुजुर्गों पर गर्मी का असर ज्यादा दिख रहा है.

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में गर्मी का सितम शुरू हो चुका है. जयपुर में पारा 40 डिग्री पार चला गया और 18 शहरों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया. स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचाव की सलाह जारी की है.

13 अप्रैल से उत्तर और मध्य भारत में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है. दिल्ली में पारा 38 डिग्री के पार जा रहा है, वहीं महाराष्ट्र के सोलापुर में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है. मौसम विभाग ने बिहार, एमपी और छत्तीसगढ़ में 'लू' (Heatwave) का अलर्ट जारी किया है.

12 अप्रैल से उत्तर भारत में गर्मी का प्रचंड रूप दिखने लगा है. दिल्ली-NCR में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचने वाला है, वहीं राजस्थान और यूपी में लू का अलर्ट जारी किया गया है. दूसरी ओर, पहाड़ों पर बर्फबारी और पूर्वोत्तर में भारी बारिश की चेतावनी है.

Delhi NCR weather: दिल्ली-एनसीआर में तापमान लगातार बढ़ रहा है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री ज्यादा दर्ज हुआ. अगले कुछ दिनों में पारा 35 डिग्री से ऊपर जा सकता है.

होली का रंग उतरते ही उत्तर भारत में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. यूपी और दिल्ली-एनसीआर में पारा 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की कगार पर है, वहीं बिहार के सीमांचल और हिमालयी राज्यों में मौसम का मिजाज उलट है. जानिए आपके शहर में अगले कुछ दिनों में मौसम का क्या रहेगा मिजाज.

Weather update: फरवरी के अंत में देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है. दक्षिण भारत में लो-प्रेशर सिस्टम के कारण भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी है, जबकि उत्तर भारत में तापमान तेजी से बढ़ रहा है.