Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

India alliance

क्या I.N.D.I.A गठबंधन बिखरने के कगार पर है? पिछले कुछ दिनों के राजनीतिक घटनाक्रम के देखें तो ऐसा ही लगता है. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कई मामलों में विवाद बढ़ता ही जा रहा है. आइए यहां डालते हैं एक नजर-

इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने 14 सदस्यीय समन्वय समिति भी बनाई है, जिसका लक्ष्य सीट-बंटवारे की चर्चा में तेजी लाना और सितंबर के अंत तक एक फॉर्मूले को अंतिम रूप देना है.

जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) के एक बड़े नेता ने फिर नीतीश कुमार को कांग्रेस की अगुवाई वाले I.N.D.I.A अलायंस की तरफ से पीएम उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की है. बिहार विधानसभा के डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने इस पर बड़ा बयान दिया है.

Sanatan Dharma: सनातन के खिलाफ बयानबाजी लोकसभा चुनाव 2024 में भी 'इंडिया' अलायंस की मुश्किलों को बढ़ाने वाली हो सकती है.

नवगठित 'इंडियन नेशनल डिवेलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' यानी 'इंडिया' की पहली रैली भोपाल में अक्टूबर के पहले हफ़्ते में प्रस्तावित थी. पर इस रैली को स्थगित कर दिया गया है. अटकलें हैं कि उदयनिधि स्टालिन के सनातन विरोधी बयान की वजह से ये फैसला लिया गया है.

Opposition Alliance I.n.d.i.a: लोकसभा चुनाव से पहले की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. अब सीट बंटवारे के अलावा इन फैसलों को लेकर भी पेंच फंसता जा रहा है

सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा है कि वो मीडिया में ऐसे बयान न दें जो कांग्रेस के हितों को नुकसान पहुचाएं. हैदराबाद में CWC में बोलते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने ये भी कहा कि पार्टी नेताओं को अंदरूनी कलह पर मीडिया के सामने नहीं बोलना चाहिए.

विपक्ष का कहना है कि भाजपा ने लंबे अरसे से एनडीटीवी चैनल का बहिष्कार किया हुआ था। जब तक कि उसे अडानी समूह ने ख़रीद नहीं लिया.

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि ने बीजेपी ने जयंत चौधरी की RLD से गठबंधन करने के लिए अपने दरवाजे बंद नहीं किए हैं. लेकिन आखिरी फैसला केंद्रीय आलाकमान करेगी. हाल ही में आरएलडी सुप्रीमो जयंत चौधरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे। तब से कयासों का बाजार गर्म है कि चौधरी एनडीए का रूख कर सकते हैं।

कांग्रेस के कई नेताओं ने CWC मीटिंग में मांग रखी है कि I.N.D.I.A गठबंधन के सहयोगियों के साथ सीट शेयरिंग पर चर्चा इस साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद की जाए।यह मांग करने वाले ज्यादातर नेता उन राज्यों से हैं.