Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

India alliance

संसद के आगामी मानसून सत्र को लेकर इंडिया गठबंधन ने शनिवार को एक अहम ऑनलाइन बैठक बुलाई, जिसमें विपक्षी एकता पर जोर दिया गया. इस बैठक में टीएमसी की वापसी हुई, जबकि 'आप' ने खुद को गठबंधन से अलग कर लिया.

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद विपक्षी एकता बिखरती नजर आई, लेकिन अब कांग्रेस एक नई शुरुआत की कोशिश में है, ताकि साझा मुद्दों पर गठबंधन को फिर से मजबूत किया जा सके.

अखिलेश यादव ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमारी पार्टी 2027 का विधानसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेगी. आगामी पंचायत चुनावों के लिए भी पार्टी पूरी तरह से तैयार है.

दिल्ली में हुई INDIA गठबंधन की अहम बैठक में विपक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी को एक संयुक्त पत्र लिखकर 'ऑपरेशन सिंदूर', पहलगाम और अमेरिका द्वारा घोषित सीजफायर जैसे मुद्दों पर विशेष संसद सत्र बुलाने की माँग की। 16 प्रमुख दलों के नेताओं ने इस पत्र पर हस्ताक्षर किए.

पीएम मोदी दिल्ली में कैंपेन की अगुवाई करते दिख रहे है वहीं केजरीवाल बीजेपी द्वारा किए हर हमले का जवाब दे रही है लेकिन इस सबके बीच कांग्रेस लीडरशिप गायब है.

'इंडिया' ब्लॉक में गठबंधन के बावजूद असहमति और मतभेद बढ़ रहे हैं. हरियाणा-महाराष्ट्र में हार के बाद गठबंधन में दरारें और दिल्ली व बिहार चुनावों में संकट आता दिख रहा है.

लालू यादव के INDIA गठबंधन में फिर से शामिल होने के "दरवाजे खुले हैं" वाले बयान पर नीतीश कुमार ने एक रहस्यमयी प्रतिक्रिया दी. पत्रकारों द्वारा लालू यादव की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर कहा, "क्या बोल रहे हैं."

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इंडिया गठबंधन से कांग्रेस को बाहर निकालने की कोशिश करेंगे, क्योंकि कांग्रेस उनकी पार्टी पर लगातार हमलावर है.

India Alliance and Congress Leadership: 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद, कांग्रेस इंडिया गठबंधन में असंतोष का सामना कर रही है. विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम और मुद्दों पर मतभेदों ने गठबंधन के भीतर तनाव पैदा किया है.

इस बार के लोकसभा चुनावों में बीजेपी पूर्ण बहुमत के आंकड़े से 32 सीट दूर रह गई, तब INDIA गठबंधन को लगा कि विपक्ष को एकजुट करने का उसका फॉर्मूला काम कर गया, लेकिन विधानसभा चुनावों के बाद अब ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस INDIA गठबंधन में विलेन बन गई है.