Jamu & Kashmir: अखनूर में IED ब्लास्ट से दो जवान शहीद, सेना ने सर्च ऑपरेशन किया शुरू
जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में एक संदिग्ध आईईडी विस्फोट में दो भारतीय सैनिक शहीद हो गए. घटना के बाद सेना और सुरक्षा बलों ने इलाके में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
पीएम मोदी का फ्रांस दौरा, पेरिस की सड़कों पर गूंजा ‘मोदी की गारंटी’ का नारा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को फ्रांस पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ. पेरिस के ओरली हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी उन्हें देखने पहुंचे.
बिरेन सिंह के इस्तीफे के बाद मणिपुर के नए मुख्यमंत्री की तलाश तेज, राष्ट्रपति शासन से बचना चाहती है बीजेपी
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह के इस्तीफे के बाद, बीजेपी ने राज्य में नया नेतृत्व तय करने की प्रक्रिया तेज कर दी है. पार्टी जल्द से जल्द नए मुख्यमंत्री पर सहमति बनाना चाहती है ताकि राज्य में स्थिरता बनी रहे.
भारतीय रेलवे महाकुंभ 2025 के दौरान श्रद्धालुओं के आने और वापिस जाने की सुविधा के लिए युद्ध स्तर पर कर रहा काम
भारतीय रेलवे महाकुंभ 2025 के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए युद्ध स्तर पर काम कर रहा है, प्रयागराज क्षेत्र के आठ स्टेशनों से लगभग 330 ट्रेनें चलाई जा रही हैं.
दुनिया भर में छात्रों ने देखा ‘परीक्षा पे चर्चा’: पीएम मोदी से सीखे तनाव कम करने के टिप्स
दुनिया भर में फैले भारतीय स्कूलों के हजारों छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम को देखा. यह कार्यक्रम परीक्षा के तनाव को कम करने और सीखने के प्रति सकारात्मक नजरिए को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था.
Aero India 2025: पहली बार दो सेना प्रमुखों ने एक साथ स्वदेशी लड़ाकू विमान में भरी उड़ान, बोले- यह सबसे अच्छा पल
Indian Army and Air Force Chiefs in Tejas: वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह और थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बेंगलुरु में एयरो इंडिया-2025 के पूर्व तेजस में उड़ान भरी, इसे जनरल द्विवेदी ने सबसे अच्छा पल बताया.
Delhi: 27 साल बाद खिला BJP का कमल, जानें मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे कौन…?
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रचंड जीत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि नया मुख्यमंत्री कौन होगा? बीजेपी में कई दावेदार हैं, और पार्टी क्षेत्रीय और जातिगत संतुलन को ध्यान में रखते हुए फैसला ले सकती है.
दहेज हत्या और क्रूरता के मामले में आरोपियों को कड़कड़डूमा कोर्ट ने किया बरी, अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में रहा असफल
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने दहेज हत्या और क्रूरता के मामले में आरोपी और उसके परिवार को बरी कर दिया, क्योंकि अभियोजन पक्ष आरोप साबित नहीं कर सका.
Aero India 2025: आत्मनिर्भरता की ओर भारतीय वायुसेना की छलांग और युवाओं के लिए प्रेरणा
एरो इंडिया 2025 में भारतीय वायुसेना की ताकत और आत्मनिर्भरता का प्रदर्शन होगा, जिसमें नए लड़ाकू विमान, मिसाइल प्रणालियों, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित रक्षा समाधान शामिल होंगे.
‘नरेंद्र मोदी आकर्षक व्यक्तित्व हैं’: लेक्स फ्रिडमैन ने की पीएम की तारीफ, परप्लेक्सिटी सीईओ भी हुए शामिल
अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को "सबसे आकर्षक व्यक्तित्वों में से एक" बताया है और फरवरी के अंत में उनके साथ पॉडकास्ट करने की घोषणा की है.





