Bharat Express DD Free Dish

india news

भारतीय मूल के इस सीईओ की सालाना आय चौंकाने वाली है. वह हर दिन लगभग 48 करोड़ रुपये कमाते हैं जिससे उनकी सालाना आय 17,500 करोड़ रुपये बनती है, जो कई लोगों को हैरान कर चुकी है.

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर याचिका को याचिकाकर्ता ने वापस ले लिया है, जिसमें यूनियन कार्बाइड के कचरे को जलाने के फैसले को चुनौती दी गई थी. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को नए सिरे से याचिका दाखिल करने को कहा.

2025 का प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 8 से 10 जनवरी 2025 के बीच ओडिशा राज्य सरकार के सहयोग से भुवनेश्वर में आयोजित किया जा रहा है. 

हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के स्टार्टअप ओयो (OYO) ने अपने चेक-इन नियमों में बड़ा बदलाव किया है. इसके तहत अब अविवाहित कपल्स ओयो होटलों में चेक-इन नहीं कर सकेंगे.

गुजरात के पोरबंदर में भारतीय तटरक्षक बल का एक एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर ध्रुव नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें तीन अधिकारियों की जान चली गई.

उत्तर प्रदेश के खजनी क्षेत्र में एक दुल्हन ने शादी के दौरान जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई. शादी के दिन ही दुल्हन ने इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने योग गुरु सद्गुरु और संत आचार्य स्वामी अवधेशानंद गिरि से मुलाकात की, जिसमें भारत की सांस्कृतिक धरोहर, धार्मिक समरसता और समाज के उत्थान पर चर्चा की गई.

भारत में मांसाहार या नॉन-वेज खाने में आमतौर पर चिकन, मटन और सीफूड जैसी चीजें खाई जाती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोग कोबरा जैसे जहरीले सांप का मांस भी खाते हैं?

चिश्ती फाउंडेशन के चेयरमैन हाजी सलमान चिश्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कदम की सराहना की और इसे शांति और प्रेम का बड़ा संदेश बताया.

CISF Sees Significant Decline In Suicide Rates: CISF ने आत्महत्या के मामलों में 40% गिरावट दर्ज की है. 2024 में प्रति लाख मामले घटकर 9.87 रह गए. मानसिक स्वास्थ्य उपायों और नई नीतियों से यह सुधार हुआ है.