Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Indore News

Indore Murder Case: इंदौर में साली के विवाद के बीच-बचाव करने आई पत्नी को पति ने लकड़ी से पीट-पीटकर मार डाला. घटना नर्मदा-शिप्रा लिंक रोड स्थित एक फार्म हाउस की है, जहां आरोपी चौकीदार का काम करता था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Indore Child Marriage case: इंदौर में पोते के निकाह के लिए 13 साल की बालिका की शादी 42 वर्षीय अधेड़ से करा दी गई. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दूल्हे मोहर सिंह समेत 13 लोगों पर दर्ज की FIR की है.

Indore Police Extortion Case: इंदौर के विजय नगर थाने के 4 पुलिसकर्मियों पर आगर मालवा के ड्रग तस्कर वसीम को 5-स्टार होटल में 2 दिन बंधक बनाकर 5 लाख रुपये वसूलने का आरोप है. एसीपी की रिपोर्ट के बावजूद महकमा मामले को दबाने में जुटा है.

इंदौर के द्वारकापुरी में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर चंद घंटों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों ने चोरी की बाइक से वारदात को अंजाम दिया था.

Raja Raghuvanshi Shillong Murder Case: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट से जमानत मिली. हनीमून के दौरान पति को शिलांग ले जाकर प्रेमी के हाथों मरवा डाला था.

इंदौर में एक दूल्हा हल्दी लगाकर कलेक्टर के पास अतिक्रमण की शिकायत करने पहुंचा, लेकिन जांच में वह खुद ही अतिक्रमणकारी निकला. प्रशासन ने दूल्हे समेत 12 लोगों के अवैध निर्माण ढहा दिए.

Indore murder case: इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में हुए नवीन पाटीदार हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. इस ब्लाइंड मर्डर केस में पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड की साजिश सामने आई है, जिन्होंने सुपारी किलर्स की मदद से हत्या करवाई.

Vande Mataram Controversy: इंदौर नगर निगम के बजट सत्र में वंदे मातरम् गाने से इंकार करने पर कांग्रेस की दो महिला पार्षदों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. इस घटना के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है.

Indore Lift Collapse: इंदौर के चंदननगर में शादी समारोह के दौरान ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 लोग घायल हो गए. माल ढोने वाली लिफ्ट में क्षमता से अधिक लोग सवार होने के कारण यह हादसा हुआ. पढ़िये पूरी खबर

Indore Car Accident CCTV Video: इंदौर की शांति निकेतन कॉलोनी में एक मासूम के ऊपर से कार के दोनों पहिए गुजर गए. हादसे का वीडियो वायरल है. कार मालिक संजय अग्रवाल ने खुद ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज कराई.