Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Jharkhand news

Jharkhand Naxal surrender: झारखंड में राज्य गठन के बाद से ऐसा पहली बार हुआ कि 25 नक्सलियों और 2 उग्रवादियों ने पुलिस मुख्यालय में आत्मसमर्पण किया. इनमें 33 लाख रुपये के इनामी नक्सली भी शामिल हैं.

Jharkhand BJP New Team: झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है. उन्होंने 24 प्रदेश पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है. इसमें 9 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 9 मंत्री शामिल हैं. जानिए बीजेपी के नए ढांचे में किसे कौन सा पद मिला.

Jharkhand News: झारखंड के बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा नदी से 500 पाउंड का बम मिला. यह घातक बम बालू की खुदाई में निकला, इलाका सील, सेना बुलाई जा रही.

ईद और सरहुल महापर्व को लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड पर है. शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया और ड्रोन से निगरानी शुरू कर दी गई है. ट्रैफिक डायवर्जन और भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

मेदिनीनगर के बैरिया चौक के पास रविवार दोपहर गैस गोदाम में रसोई गैस सिलेंडर फटने से कई धमाके हुए और आग लग गई. इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा में पेट्रोल खत्म होने की अफवाह सुनकर एक युवक गैलन में पेट्रोल भरवाकर वापस लौट रहा था, लेकिन बीच रास्ते में हादसे की वजह से गैलन फट गया और उसमें भरा पेट्रोल युवक पर गिर गया. आग लगने की वजह से उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

Assam Assembly Election 2026: झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने असम चुनाव 2026 के लिए जय भारत पार्टी के साथ गठबंधन कर 40 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. यह बीजेपी और हिमंता बिस्वा सरमा को कड़ी चुनौती है.

Bokaro Civil Court Bomb Threat: बोकारो जिला व्यवहार न्यायालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है. मेल में 14 साइनाइड बम और ISI का जिक्र है. पुलिस और बम स्क्वॉड जांच में जुटे हैं.

झारखंड के साहिबगंज जिले के केशाफूली गांव में आयोजित ‘घर वापसी’ कार्यक्रम में करीब 40 लोगों ने छह साल बाद ईसाई धर्म छोड़कर दोबारा सनातन धर्म अपनाया. धार्मिक अनुष्ठान और अग्नि परीक्षा के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ.

चतरा एयर एंबुलेंस क्रैश में 7 मौतों के बाद झारखंड में हड़कंप है. भारत एक्सप्रेस की खास रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कैसे सब्सिडी के नाम पर विमानन कंपनियां मरीजों को ठग रही हैं और राज्य की बर्न यूनिट की हालत क्या है.