Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

jharkhand

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन के नेतृत्व में हुई झामुमो की बैठक में आज सात जिलों रांची, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, चतरा, सिमडेगा और लातेहार के जिलाध्यक्ष पहुंचे. झामुमो ने विपक्ष के इंडिया गठबंधन की रैली के लिए कमर कसी.

लोकसभा चुनाव—2024 के दरम्यान झारखंड के कांग्रेस कार्यकर्ता पांच ‘न्याय’ और 25 ‘गारंटी’ वाला कार्ड घर-घर जाकर बांटेंगे। वे लोगों को बताएंगे कि कांग्रेस सरकार आने पर कितने अच्छे-अच्छे काम करेंगे। उनका ख्वाब है— राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि झारखंड के लिए हमारा नारा है कि ‘हमने बनाया है, हम ही गढ़ेंगे. वाजपेयी जी ने बनाया, मोदी जी गढ़ेंगे, बाबूलाल जी आगे बढ़ाएंगे.’

रांची स्थित प्रेस क्लब करमटोली में श्री सनातन महापंचायत की एक बैठक हुई. जहां श्री सनातन महापंचायत की 2024-25 की नई कमेटी का विस्तार किया गया.

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा से झामुमो की प्रत्याशी होंगी. 21 अप्रैल को प्रभात तारा मैदान में न्याय उलगुलान महारैली होगी, जिसमें इंडिया गठबंधन के नेता शामिल होंगे, कल्पना आगवानी करेंगी.

Video: भारत एक्सप्रेस की टीम झारखंड के देवघर यानी बाबा धाम पहुंचकर चुनाव को लेकर यहां के लोगों का मिजाज जाना. देवघर गोड्डा संसदीय क्षेत्र में आता है, जहां से पिछले तीन लोकसभा चुनावों में भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने जीत दर्ज की है.

इस मंदिर की लोकप्रियता इतनी अधिक थी कि जब मंदिर खुला था तो साल भर भक्त यहां पर आते रहते थे और बड़ी भीड़ उमड़ती थी.

Video: पूरे देश की तरह झारखंड में भी चुनावी माहौल गर्म हो गया है. चौक चौराहों पर चुनावी चर्चा शुरू हो गई है. राज्य की राजधानी रांची स्थित पुरानी विधानसभा के पास भारत एक्सप्रेस की टीम ने लोगों से बातचीत की.

तीन बार की विधायक सीता सोरेन, हेमंत सोरेन के बड़े भाई दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं, जिनकी साल 2009 में 39 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई थी. वह राज्य की जामा सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं.

हेमंत सोरेन के समर्थक एक नेता ने यहां तक कहा कि हम लोग ईंट से ईंट बजा देंगे. वहीं, मार्च में शामिल महिलाओं ने कहा कि अगर हमारे आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जल्द से जल्द नहीं छोड़ा गया तो जल्द ही हम लोग जनी शिकार करके जेल का फाटक तोड़कर उन्हें रिहा करेंगे.