Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

जमीन घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट में हेमंत की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट जाने को कहा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी से समन मिला था, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट से उन्हें झटका लगा है. जानिए मामला…

Hemant Soren

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फोटो फाइल)

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन के खिलाफ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा दायर रिट याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने उन्हें निर्देश दिया है कि पहले वे झारखंड हाईकोर्ट का जाएं.

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की बेंच में मामले की सुनवाई हुई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से वरीय अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने बहस की. मालूम हो कि ईडी के समन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है. उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि ईडी द्वारा उन्हें समन कर बुलाया जाना गलत है.

यह भी पढ़िए: Bihar: BJP सांसद सतीश दुबे की गाड़ी गायघाट के पास कंटेनर से टकराई, बगहा से लौट रहे थे पटना, हॉस्पिटल में भर्ती

बता दें कि ईडी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 4 समन भेजकर रांची जोनल ऑफिस में पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कह चुकी है. जानकारी के मुताबिक ईडी हेमंत सोरेन से लैंड स्कैम से जुड़े केस में पूछताछ करना चाहती है. कल ही ईडी ने हेमंत को चौथा सम्मन भेज कर 23 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital