Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

JP nadda

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा 23 दिसंबर को मध्य प्रदेश पहुंचेंगे. वे धार और बैतूल में नए मेडिकल कॉलेज की नींव रखेंगे. गृह मंत्री अमित शाह 25 दिसंबर को ग्वालियर और रीवा आएंगे. वे 2 लाख करोड़ के निवेश पत्र सौंपेंगे. राज्य में सड़क, मेट्रो और कानून विश्वविद्यालय जैसे प्रोजेक्ट्स मंजूर हुए हैं.

वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर संसद में विशेष चर्चा आयोजित की जा रही है. सोमवार को लोकसभा में चर्चा हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे गौरव का पल बताया.

JP Nadda On Bio Pesticides: भारत में सीमांत किसानों की उत्पादन लागत कम हो गई है. ये जानकारी केंद्रीय उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा ने दी. उन्होंने कहा कि घोषित सूक्ष्म पोषक उर्वरकों पर जीएसटी को 12% से घटाकर 5% करने से छोटे और सीमांत किसानों की उत्पादन लागत कम हो गई है.

नई दिल्ली में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की है.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का मंगलवार को जन्मदिन है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें विनम्र और मिलनसार व्यक्ति बताते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का आज मंगलवार को जन्मदिन हैं. इस अवसर अमित शाह ने उनके कामों और लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की सराहना करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य नेताओं ने गीता जयंती के अवसर पर शुभकामनाएं दीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, नगालैंड सांसद फांगनोन कोन्याक और दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नगालैंड के स्टेटहुड डे पर लोगों को शुभकामनाएं दीं. नेताओं ने राज्य की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और तरक्की की कामना करते हुए बधाई दी.

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ढाका में हुए महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता. इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने टीम को बधाई दी.

पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा ने देशवासियों को भाई दूज की शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म'एक्स' पर लिखा- यह पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लाए.