Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Kerala

केरल में बाढ़ और भूस्खलन की आपदा के बीच भारतीय सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन सेवाओं और स्वयंसेवकों के कर्मियों वाली 1,000 से अधिक सदस्यीय बचाव टीम कई इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. 152 लोग अभी लापता बताए गए हैं.

केरल में अब तक की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा के छठे दिन भी लोगों की तलाशी का अभियान जारी है. CM पी. विजयन ने कहा कि घर-जमीन खो चुके लोगों के पुनर्वास के लिए सरकार टाउनशिप बनाएगी. राहुल गांधी ने भी लैंडस्लाइड पीड़ितों के लिए 100 घर बनाने का ऐलान किया.

केरल में अब तक की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा के 5वें दिन भी बचाव अभियान जारी रहा. रक्षा बलों, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन सेवा और स्वयंसेवकों के 1,500 से अधिक बचावकर्मी लोगों को बचाने में लगे.

मुंडक्कई और पुंचिरी मट्टम गांव के लोगों ने कहा कि "भाई उन्हें कार रोकने के लिए कहो, हम वही लोग हैं, जिन्होंने उन्हें वोट देकर सांसद बनाया है."

केरल में अब तक की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा के चौथे दिन भी बचाव अभियान जारी रहा. विभिन्न बलों के अलावा स्थानीय लोगों से ली गई एक हजार से अधिक सदस्यीय बचाव टीम को नौ समूहों में बांटा गया है, जो राहत-बचाव कार्य में लगे हैं.

बीते 30 जुलाई की रात को केरल के वायनाड जिले में विनाशकारी भूस्खलन की एक श्रृंखला ने भयानक तबाही मचाई है. जान गंवाने के अलावा सैकड़ों लोग घायल और लापता हैं.

Adani Group News: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने के केरल में हुए लैंडस्लाइड पर दुख जताया. उन्होंने कहा, 'मैं आमजन की मौतों से मैं बहुत दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. हमारा ग्रुप इस कठिन समय में केरल के साथ एकजुटता से खड़ा है.'

सेना, वायु सेना, नौसेना, एनडीआरएफ, पुलिस, फायर फोर्स और स्थानीय लोगों की बचाव टीमें मंगलवार रात तक बचाव अभियान में जुटी रहीं और बुधवार सुबह फिर से बचाव कार्य में लग गईं.

केरल के वायनाड जिले का मेप्पाडी इलाका भूस्खलन से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है. मुख्य सचिव ने कहा कि स्थिति ‘बहुत गंभीर’ बनी हुई है, क्योंकि जिस क्षेत्र में भूस्खलन हुआ है, वह अलग-थलग पड़ गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वायनाड के कुछ हिस्सों में भूस्खलन से व्यथित हूं. मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के लिए प्रार्थना करता हूँ.