पैरोल-फरलो विवाद से बचने के लिए हाईकोर्ट का आदेश, रिहाई के समय लिखित में दें आत्मसमर्पण की तारीख
Legal News: दिल्ली हाई कोर्ट ने जेल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पैरोल या फरलो पर रिहा होने वाले दोषियों को आत्मसमर्पण की तारीख लिखित रूप में दें और उसकी पावती लें, ताकि भविष्य में कोई विवाद न हो.
बिहार चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण पर विवाद, ADR ने सुप्रीम कोर्ट में EC की प्रक्रिया पर उठाए सवाल
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण पर रोक लगाने की याचिका में ADR ने सुप्रीम कोर्ट में जवाबी हलफनामा दाखिल किया. हलफनामे में आधार और राशन कार्ड को अस्वीकार करने की चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए हैं.
केरल विधानसभा द्वारा पारित विधेयकों को मंजूरी देने में राज्यपाल की देरी के खिलाफ दायर याचिका को केरल सरकार ने लिया वापस
केरल विधानसभा से पारित विधेयकों को मंजूरी देने में राज्यपाल की देरी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका को केरल सरकार ने वापस ले लिया है. कोर्ट ने याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी.
जम्मू-कश्मीर टेरर फंडिंग मामले में आरोपी और बारामूला से सांसद राशिद इंजीनियर की अंतरिम जमानत याचिका पर हाई कोर्ट ने एनआईए को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
बारामूला से सांसद इंजीनियर राशिद की अंतरिम जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने एनआईए को नोटिस भेजा है. मामला टेरर फंडिंग केस से जुड़ा है, जिसमें वह 2019 से जेल में बंद हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने डीजीपी के पद पर नियुक्ति से संबंधित मामले में दायर अवमानना याचिका पर तीन सदस्यीय पीठ सुनवाई करेगी
पिछली सुनवाई में कोर्ट ने केंद्र सरकार, झारखंड सरकार और डीजीपी अनुराग गुप्ता से जवाब मांगा था. सुप्रीम कोर्ट झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा है.
2006 के मुंबई ट्रेन ब्लास्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
2006 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस में बड़ा मोड़ आया है. SC ने बॉम्बे HC के उस फैसले पर रोक लगा दी है जिसमें सभी 12 आरोपियों को बरी किया गया था.
तेलंगाना के कांचा गाचीबोवली वन क्षेत्र में पेड़ों की कटाई के मामले में CJI ने कहा विकास के नाम पर जंगलों को इस तरह से उजाड़ना स्वीकार्य नहीं
कांचा गाचीबोवली जंगल की अवैध कटाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक. सीजेआई ने मुख्य सचिव को चेताया, आदेशों का उल्लंघन हुआ तो जेल भेजा जा सकता है. अगली सुनवाई 13 अगस्त को होगी.
IRCTC टेंडर घोटाला मामले में आरोप तय करने को लेकर राऊज एवेन्यु कोर्ट 5 अगस्त को सुनाएगा फैसला
IRCTC टेंडर घोटाले में लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव आरोपी, कोर्ट 5 अगस्त को आरोप तय करने पर सुनाएगा फैसला. CBI ने घोटाले में बेनामी संपत्ति और नियमों की अनदेखी के सबूत पेश किए.
सरकारी आवास पर मिले जला हुआ कैश के मामले में जस्टिस यशवंत वर्मा की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के लिए नई बेंच का होगा गठन
इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर इन-हाउस कमेटी की रिपोर्ट को अमान्य घोषित करने की मांग की है. उन्होंने निष्पक्ष सुनवाई न मिलने का आरोप लगाया है.
महिला आईपीएस अधिकारी को पति और ससुराल वालों से माफी मांगने का सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने एक हाई प्रोफाइल वैवाहिक विवाद में महिला आईपीएस अधिकारी को बिना शर्त माफी मांगने और अखबार में प्रकाशित करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने तलाक को मंजूरी देते हुए पति को विजिटेशन राइट्स और पुलिस सुरक्षा भी प्रदान की.







