Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Legal news

Minor Assault Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि नाबालिग पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट में चोट के निशान न होने के बावजूद उसका बयान हमले के मामले में महत्वपूर्ण है.

Legal News: देशद्रोह और आतंकवाद जैसे गंभीर मामलों की सुनवाई कर चुके एक पूर्व NIA जज ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर हथियार का लाइसेंस मांगा है. जज ने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को गंभीर खतरा है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप के बाद भी महिला शिकायतकर्ता मेडिकल जांच से इनकार नहीं कर सकती. कोर्ट ने आरोपी को जमानत देते हुए मामले में कई विसंगतियों की ओर भी इशारा किया.

सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश शराब घोटाले मामले में वाईएसआर कांग्रेस सांसद पीवी मिधुन रेड्डी को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि प्रस्तुत तथ्यों के आधार पर राहत नहीं दी जा सकती.

दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने महिला के लिए अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने पर आरोपी को IPC की धारा 506 और 509 के तहत दोषी ठहराया. कोर्ट ने कहा कि ऐसे शब्द महिला की गरिमा और चरित्र पर सीधा प्रहार करते हैं.

एमसीए की फर्जी कर्मचारी बनकर धोखाधड़ी के आरोप में फंसी इंद्राणी दास गुप्ता को दिल्ली कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है. कोर्ट ने कहा कि एफएसएल रिपोर्ट आने तक गिरफ्तारी उचित नहीं होगी.

दिल्ली के द्वारका कोर्ट ने कोर्ट के आदेश की अनदेखी करने पर चार दोषियों को अनोखी सजा सुनाते हुए पूरे दिन हाथ ऊपर करके खड़े रहने का निर्देश दिया. दोषियों पर जमानती बॉन्ड समय पर न भरने का आरोप था.

नवंबर 2023 के भाषण पर दर्ज शिकायत में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर हिंसा भड़काने का आरोप लगा था. केरल हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही पर फिलहाल तीन महीने की रोक लगा दी है.

महिला पत्रकार पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एस. वी. शेखर को मिली राहत को बरकरार रखा है और उनकी याचिका पर नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने उनके व्यवहार को शर्मनाक करार दिया.

दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनील जैन हत्याकांड में आरोपी अनवर खान व अन्य की दोबारा गिरफ्तारी को सही ठहराते हुए कहा कि तकनीकी खामियों को दूर करने के बाद गिरफ्तारी पर कोई रोक नहीं लगाई जा सकती.