Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Legal news

दिल्ली हाईकोर्ट ने 12 साल की बच्ची से बलात्कार के मामले में दोषी को बड़ी राहत दी है. पहले सत्र अदालत ने उसे 30 साल की सजा सुनाई थी, जिसे हाईकोर्ट ने घटाकर 20 साल कर दिया. कोर्ट ने दोषी के जेल में अच्छे आचरण को ध्यान में रखते हुए फैसला सुनाया.

दिल्ली हाईकोर्ट ने 2003 में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे दोषी की समय पूर्व रिहाई से इनकार करने के सजा समीक्षा बोर्ड (SRB) के आदेश को रद्द कर दिया है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने मानहानि केस में समय पर जवाब दाखिल न करने पर वकील पर ₹5,000 का जुर्माना लगाया है. शमा मोहम्मद द्वारा बीजेपी नेता संजू वर्मा के खिलाफ टीवी डिबेट में कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर मामला दर्ज किया गया था.

दिल्ली हाईकोर्ट में 13 विधि शोधकर्ताओं ने वेतन बढ़ोतरी लागू न होने पर याचिका दाखिल की. कोर्ट ने दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब. अगली सुनवाई 21 अगस्त को.

Legal News: प्रशासन की मानें, तो सेवानिवृत्त होने के बाद पूर्व CJI को नियमानुसार आवास खाली करना आवश्यक है, ताकि आवास को नए न्यायाधीशों को आवंटित किया जा सके.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लोक सेवा आयोग प्रयागराज को निर्देश दिया है कि राइट हैंड फोकल डिस्टोनिया से ग्रसित समीर खान को 29 जून 2025 की PCS मुख्य परीक्षा में सहयोगी लेखक की सुविधा दी जाए.

सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस या जांच एजेंसियों द्वारा वकीलों को भेजे जा रहे समन पर गंभीर चिंता व्यक्त की है. कोर्ट ने कहा कि वकीलों से उनके कानूनी कार्यों पर पूछताछ न्याय प्रणाली को कमजोर करेगी. मामला गुजरात के एक वकील को समन भेजे जाने से जुड़ा है.

MP News: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश में OBC को 27% आरक्षण देने की मांग पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है. हाई कोर्ट के स्टे का हवाला देकर कोटा लागू न करने के खिलाफ याचिका पर अब 4 जुलाई को सुनवाई होगी.

सुप्रीम कोर्ट ने दहेज हत्या के दोषी ब्लैक कैट कमांडो बलजिंदर सिंह को राहत देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि पत्नी की गला घोंटकर हत्या गंभीर अपराध है. आरोपी को दो हफ्तों में सरेंडर करने का आदेश मिला है.

Allahabad High Court news: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साधारण कपड़ों में पेश पुलिस अधिकारी की निंदा की, डीजीपी को वर्दी में अदालत आने के दिशानिर्देश जारी करने का आदेश दिया.