Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Legal news

दिल्ली हाई कोर्ट जुलाई में उस जनहित याचिका पर सुनवाई करेगा जिसमें पशुओं के खिलाफ यौन हिंसा को अपराध घोषित करने की मांग की गई है. याचिका में बीएनएस से धारा 377 के हटने से बने कानूनी खालीपन पर चिंता जताई गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय चिकित्सा पद्धति के राष्ट्रीय आयोग के अध्यक्ष वैद्य जयंत यशवंत देवपुजारी को अंतरिम राहत दी है. कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के नियुक्ति रद्द करने वाले फैसले पर रोक लगाई, ताकि उन्हें पेंशन व सेवानिवृत्ति लाभ से वंचित न किया जाए.

दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने सेना के कर्नल और उसके दोस्त को दुष्कर्म के आरोपों से बरी किया. कोर्ट ने शिकायतकर्ता की गवाही को अविश्वसनीय बताते हुए सबूतों की कमी और रिपोर्टिंग में देरी का हवाला दिया.

दिल्ली के बटला हाउस इलाके में डीडीए की बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट जुलाई में सुनवाई करेगा. कोर्ट ने फिलहाल रोक लगाने से इनकार किया है और याचिकाकर्ता को अन्य कानूनी उपाय अपनाने की सलाह दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने 40 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के आरोपी 23 वर्षीय सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को 9 महीने की जेल के बाद अंतरिम जमानत दी. कोर्ट ने कहा कि महिला नाबालिग नहीं थी और दोनों की सहमति से संबंध बने थे.

दिल्ली हाईकोर्ट ने महिला पत्रकारों की मानहानि याचिका पर टिप्पणीकार अभिजीत अय्यर मित्रा को समन जारी किया. कोर्ट ने उन्हें अभिव्यक्ति की आज़ादी के दायरे में रहकर टिप्पणी करने की सलाह दी और जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने विदर्भ हॉकी एसोसिएशन की याचिका खारिज करते हुए कहा कि ओलंपिक खेलों में एक राज्य से केवल एक ही मान्यता प्राप्त संस्था हो सकती है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पेंशन विवाद में 24 साल बाद वृद्ध महिला को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने विभाग को पारिवारिक पेंशन के रूप में एकमुश्त 7.5 लाख रुपये देने का आदेश दिया.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मऊ के प्लॉट विवाद मामले में विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव की विफलता पर चिंता जताते हुए जिला जज से टोटल स्टेशन मेथड में दक्ष न्यायिक अधिकारी का नाम मांगा है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने अजमेर शरीफ दरगाह के सीएजी ऑडिट पर फिलहाल रोक लगाई है. अदालत ने कहा कि सीएजी अधिनियम की धारा 20 की आवश्यक शर्तें पूरी नहीं हुई हैं, जिससे पहले राष्ट्रपति की मंजूरी और आपत्ति का अवसर अनिवार्य है.