Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Legal news

सुप्रीम कोर्ट 24 अप्रैल को 1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले में फांसी की सजा काट रहे फिरोज अब्दुल राशिद सहित अन्य की याचिका पर अंतिम सुनवाई करेगा.

पूर्णिया नकली मुद्रा तस्करी मामले में NIA स्पेशल कोर्ट, पटना ने मंगलवार को दो आरोपियों को सात साल की सजा और आठ हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई. यह मामला बांग्लादेशी और नेपाली नागरिकों से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा था.

तीस हजारी कोर्ट ने सात महिलाओं और एक बार प्रबंधक को बरी कर दिया, जिन पर अश्लील नृत्य और लोगों को परेशान करने का आरोप था. अदालत ने कहा कि नृत्य से किसी अन्य व्यक्ति को परेशानी नहीं हुई थी.

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 2435 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में सीबीआई को फटकार लगाई है, कोर्ट ने कहा कि जांच एजेंसी सच्चाई को दबाने की कोशिश कर रही है.

सुप्रीम कोर्ट ने एटीएम में 24 घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है, कोर्ट ने इस आदेश को अव्यवहारिक बताया है.

सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम की जांच को लेकर चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है और 3 मार्च तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति को 10 साल की कैद की सजा बरकरार रखी है. लड़की इस घटना के बाद गर्भवती हो गई थी.

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने दहेज हत्या और क्रूरता के मामले में आरोपी और उसके परिवार को बरी कर दिया, क्योंकि अभियोजन पक्ष आरोप साबित नहीं कर सका.

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की भतीजी जे दीपा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आय से अधिक संपत्ति मामले में जब्त की गई संपत्तियों को वापस करने की मांग की है.

लैंड फॉर जॉब मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट 17 फरवरी को सुनवाई करेगा, जिसमें सीबीआई की ओर से दायर सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर संज्ञान लिया जाएगा. इस मामले में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के पांच सदस्य आरोपी हैं.

Latest