Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Legal news

दिल्ली हाई कोर्ट ने 'इंडिया' का नाम बदलकर 'भारत' करने की मांग वाली याचिका पर 12 मार्च को सुनवाई करने का निर्णय लिया है. याचिका में कहा गया है कि अंग्रेजी नाम इंडिया देश की संस्कृति और परंपरा का प्रतिनिधित्व नहीं करता है.

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारी द्वारा डांटा जाना या वार्निंग मिलना जानबूझकर अपमान की श्रेणी में नहीं आता है.

दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कथित आरोपी सत्येंद्र जैन से जुड़े मामले में ईडी ने निचली अदालत में चल रही कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने निचली अदालतों को निर्देश दिया है कि वे जांच अधिकारियों की प्रतिष्ठा को प्रभावित करने वाली तीखी और अपमानजनक टिप्पणियों से बचें.

दिल्ली हाई कोर्ट ने सरकार और रिलायंस इंडस्ट्रीज के बीच चल रहे गैस विवाद में सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया है, जिसमें 2018 के सिंगापुर मध्यस्थता न्यायाधिकरण के फैसले को रद्द कर दिया गया है.

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि अगर कोई पत्नी अपने पति के अलावा किसी और व्यक्ति को पसंद करती है या उससे भावनात्मक रूप से जुड़ी हुई है, तो इसे गलत या अनैतिक नहीं माना जा सकता.

सुप्रीम कोर्ट 21 अप्रैल से राजनीतिक दलों को आरटीआई के दायरे में लाने की याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और अन्य संबंधित पक्षों को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया है.

बिटकॉइन पोंजी क्रिप्टो स्कीम घोटाला मामले में अहमदाबाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1646 करोड़ रुपये की क्रिप्टो करेंसी को जब्त किया है. इस मामले की जांच अमेरिकी जांच एजेंसी सहित 40 देशों की एजेंसियां भी जांच कर रही हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने ईशा फाउंडेशन के मामले में तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को फटकार लगाई है, जिसमें बोर्ड ने मद्रास हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ अपील की थी जिसमें ईशा फाउंडेशन को जारी कारण बताओ नोटिस को खारिज कर दिया गया था.

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी पर 24 फरवरी तक के लिए रोक लगा दी है. कोर्ट ने अमानतुल्लाह को पुलिस जांच में शामिल होने को कहा है.

Latest