Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

LoP Rahul Gandhi

BJP attacks Rahul Gandhi: बीजेपी ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर निशाना साधते हुए फंडिंग पर सवाल उठाए. संबित पात्रा ने दावा किया कि 22 सालों में राहुल ने 54 विदेश दौरे किए और इनका खर्च उनकी घोषित आय से कहीं ज्यादा है.

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के लिए 'आर्थिक सहयोग' अभियान शुरू किया है. जीतू पटवारी ने हर विधानसभा में 30 हजार परिवारों से 100-100 रुपये लेने का लक्ष्य रखा है. राहुल गांधी इस अभियान को लॉन्च करेंगे.

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सियासी जंग तेज हो गई है. पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के आरोपों को 'मनगढ़ंत' बताते हुए कहा कि सरकार ने अन्नदाताओं के हितों की रक्षा की है. वहीं राहुल ने इसे किसानों पर सीधा हमला बताया है.

जेफरी एपस्टीन केस की फाइलों के नाम पर पीएम मोदी और राहुल गांधी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. हमारी जांच में सामने आया कि ये तस्वीरें पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा बनाई गई फर्जी तस्वीरें हैं.

पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे की किताब 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' के लीक होने पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. पब्लिशर पेंगुइन इंडिया का कहना है कि अभी किताब की छपाई भी शुरू नहीं हुई है, फिर भी इसके अंश संसद तक पहुँच गए. जानें क्या है यह पूरा रहस्य.

दिल्ली में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार कांग्रेस के नेताओं के साथ मैराथन बैठक की. राहुल गांधी ने साफ कहा कि बिहार में पार्टी को स्थानीय नेताओं को ही मजबूत करना होगा. बैठक में पप्पू यादव ने RJD से अलग पहचान बनाने की वकालत की.

राहुल गांधी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है. इस वीडियो को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है और दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस नेता अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की समाधि से पैसे उठाते नजर आए.

तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने दिल्ली दंगों के आरोपियों, JNU विवाद और बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर अपनी बात रखी. शाहरुख खान और राहुल गांधी पर भी कड़ा किया प्रहार.

सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को 19 जनवरी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है. कोर्ट ने धारा 313 के तहत राहुल को अपना पक्ष रखने को कहा है.

वीडियो लोक सभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से संबंधित है, जिससे दावा किया जा रहा है कि देश में व्यापारियों को चोर बना दिया गया है, जिसको लेकर जर्मनी के कुछ व्यापारियों ने इसके लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया है.