Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Madhya Pradesh

सिंगरौली के चितरंगी में स्वास्थ्य व्यवस्था की शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, जहां अस्पताल के गेट पर ही महिला का प्रसव हो गया और नवजात की मौत हो गई. मंत्री राधा सिंह के क्षेत्र की इस घटना ने पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा दिया है. प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं.

Mandsaur Honey Trap: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक बेहद चौंका देने वाली खबर आई है. जहां सीतामऊ इलाके में एक शातिर महिला ने 'हनी ट्रैप' का जाल बिछाकर एक युवक को न केवल मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, बल्कि उससे लाखों रुपये भी मांगे. पुलिस महिला की तलाश में जु़टी.

Adani Foundation Swabhimaan Programme: अडानी फाउंडेशन ने मध्य प्रदेश के बदरबास में स्वाभिमान कार्यक्रम के तहत नया विकास केंद्र शुरू किया. यहां 1500 महिलाओं को स्थिर आय और सिलाई का काम मिलेगा.

मध्य प्रदेश के इंदौर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. ताजा मामले में बदमाशों ने दो बच्चों का अपहरण कर 15 लाख की मांग की थी. हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी और साहसिक एनकाउंटर जैसी घेराबंदी ने मासूमों को नई जिंदगी दी है. जानें क्या है पूरा मामला.

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के लिए 'आर्थिक सहयोग' अभियान शुरू किया है. जीतू पटवारी ने हर विधानसभा में 30 हजार परिवारों से 100-100 रुपये लेने का लक्ष्य रखा है. राहुल गांधी इस अभियान को लॉन्च करेंगे.

उज्जैन के गेबी हनुमान मंदिर के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक जर्जर तीन मंजिला मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गया. गनीमत रही कि नगर निगम ने पहले ही इमारत को चिह्नित कर खाली करा लिया था.

Tiger Cubs Born At Gwalior Zoo: ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में सफेद बाघिन मीरा ने तीन शावकों को जन्म देकर हैट्रिक बनाई. जहां बाघों की कुल संख्या बढ़कर 10 पहुंच गई है. देखें तस्वीरें...

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2026-27 में 44 हजार से अधिक जोड़ों के विवाह कराए जाएंगे. इस योजना के लिए सरकार करीब 242 करोड़ रुपये खर्च करेगी.

इंदौर में गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच लूट की वारदात ने सबको चौंका दिया है. लसुड़िया इलाके में एक बदमाश दिनदहाड़े सिलेंडर उठा ले गया, जिसके बाद पीड़ित परिवार अब ताला-जंजीर लगाकर अपनी रसोई की सुरक्षा कर रहा है.

मध्य प्रदेश के शहडोल में ऑनलाइन गेमिंग की लत ने एक और परिवार को खत्म कर दिया. पुरानी बस्ती निवासी शंकर लाल गुप्ता ने कर्ज से तंग आकर पत्नी और बेटी को कोल्डड्रिंक में जहर देकर खुद भी जान दे दी. 8 दिनों के इलाज के बाद पत्नी की मौत के साथ ही इस दुखद कांड में अब तक 3 जानें जा चुकी हैं.