शाजापुर में ‘विमेन आर्मी’ का राज: इस जिले के टॉप पदों पर बैठी महिलाओं ने अचानक क्यों खींचा सबका ध्यान?
Madhya Pradesh Women Power: शाजापुर जिले में सुशासन और सुरक्षा का नया मॉडल मामने आयो है. जहां कलेक्टर, एसपी से लेकर जिला शिक्षा अधिकारी तक, सभी महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों की कमान महिला अधिकारियों के हाथों में है.
इंदौर में आफत की बारिश बनी ‘रोमांटिक’: मैरिज गार्डन डूबा तो गोद में उठाकर दुल्हन को मंडप तक लाया दूल्हा; वीडियो वायरल
इंदौर के केट रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में भारी बारिश की वजह से जलभराव हो गया, जिससे मंडप तक जाने का रास्ता पानी में डूब गया. ऐसे में दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाकर मंडप तक पहुंचाया. मेहमानों द्वारा बनाया गया यह अनोखा वीडियो अब इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.
छत्तीसगढ़ से नोएडा जा रहा था 80 किलो गांजा, डिंडोरी पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में घेराबंदी कर दबोचा; लाखों की खेप बरामद
मध्य प्रदेश के डिंडोरी में बजाग पुलिस ने गश्त के दौरान बाइक सवार तस्कर को घेराबंदी कर पकड़ा है. आरोपी के पास से 80 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसे छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से नोएडा (उत्तर प्रदेश) ले जाया जा रहा था. पुलिस अब फरार चल रहे दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है.
रील्स पर रईसी दिखाना पड़ा भारी! सोशल मीडिया पर ठाट-बाट देख कर व्यापारी के बेटे का हुआ अपहरण
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम रील्स पर महंगे मोबाइल और आलीशान लाइफस्टाइल दिखाना एक युवक को भारी पड़ गया. बदमाशों ने रील देखकर उसका अपहरण कर लिया और 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी.
उज्जैन में दरिंदगी की हदें पार! फटे कपड़ों में चीखती रही महिला, हाथ जोड़ता रहा पति और तमाशा देखता रहा पूरा गांव
उज्जैन के हरनिया खेड़ा गांव में पैतृक संपत्ति में हिस्सा मांगने पहुंची एक महिला के साथ पूर्व पति और ससुराल वालों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं. महिला को जूतों की माला पहनाकर अर्द्धनग्न अवस्था में पूरे गांव में घुमाया गया.
विवादित बयान पर घिरीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नाजिया इलाही खान, मध्य प्रदेश में दर्ज हुई पहली FIR
पैगंबर मोहम्मद साहब पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नाजिया इलाही खान के खिलाफ मध्य प्रदेश के हनुमानताल थाने में 'जीरो पर एफआईआर' दर्ज की गई है. मुस्लिम समुदाय और महिलाओं के भारी आक्रोश के बाद एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई.
दिल्ली-यूपी से एमपी-बिहार तक मानसून ढाएगा कहर! पहाड़ी राज्यों में भी होगी मूसलाधार बारिश, जानें IMD का अलर्ट
आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और कई राज्यों में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है. पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों में जलभराव का खतरा बढ़ गया है, लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है...
जल गंगा अभियान से लेकर UCC तक… राज्यपाल से मुलाकात के बाद बोले सीएम मोहन यादव- सही दिशा में बढ़ रहा है मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजधानी भोपाल स्थित लोकभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल से सोमवार को मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्यपाल पटेल को समान नागरिक संहिता सहित कई कार्य योजनाओं से अवगत कराया.
आखों में आई ड्रॉप की जगह डाल दी कफ सीरप…चली गई रोशनी! MP के सागर में सरकारी अस्पताल ने ये क्या कर डाला?
मध्य प्रदेश के सागर जिले में कथित चिकित्सकीय लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है, जहां 19 महीने के बच्चे की आंख में कथित तौर पर गलत दवा डाल दी गई. परिजनों का दावा है कि इसके बाद बच्चे की आंखों की रोशनी चली गई, जबकि मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने समिति गठित की है...
1.20 लाख की डील, मंदिर में सात फेरे और फिर आधी रात को जेवर लेकर फुर्र हुई दुल्हन
मध्य प्रदेश के सागर में एक लुटेरी दुल्हन शादी के अगले ही दिन घर से 30 हजार रुपये कैश और सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गई. बिचौलिए ने शादी से पहले युवक से लिए थे1.20 लाख रुपये.







