Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Meerut

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के काजीपुर गांव में एक सरकारी स्कूल में महीनों से पानी जमा है. प्रशासन की इस लापरवाही के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गौरव गुर्जर स्कूल के गंदे पानी में ही पालथी मारकर बैठ गए. उन्होंने जिलाधिकारी और शिक्षा विभाग से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जलभराव को तुरंत दूर करने की मांग की है.

मेरठ का रहने वाला आकिब खान सुरक्षा एजेंसियों की जांच के दायरे में है. उस पर दुबई से पाकिस्तान से जुड़े कथित आतंकी नेटवर्क के लिए काम करने और भारत में हैंडलरों की भर्ती कराने के आरोप हैं. जानिए कौन है आकिब खान और क्यों वह जांच एजेंसियों के रडार पर है.

मेरठ के नौचंदी क्षेत्र में चार बच्चों के साथ लोगों से आर्थिक मदद मांगती एक सीरियाई महिला मिलने से हड़कंप मच गया.

Meerut baby murder case update: मेरठ के मुरलीपुर गांव में 7 माह के मासूम बच्चे की हत्या के मामले में मां मीनाक्षी पर गंभीर आरोप लगे हैं. पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जिसमें उसने जुर्म कबूल करने की बात सामने आई है.

मेरठ पुलिस ने नशा तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात आरोपी ईशू की करीब 2.80 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर दी.

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के चर्चित शिक्षक दानिश अली हत्याकांड के मुख्य आरोपी जुबैर को आखिरकार STF मेरठ यूनिट ने एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया.

मेरठ के खड़ौली गांव में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब दूल्हे के चाचा द्वारा की गई हर्ष फायरिंग में एक गोली पड़ोसी सुभाष को लग गई.

मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट में अवैध अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. अदालत ने 15 दिनों के भीतर सभी अवैध निर्माण हटाने का आदेश देते हुए स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई तो बुलडोजर चलाया जाएगा.

मेरठ के दौराला में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत को अब साधारण हादसा नहीं बल्कि एक साजिश माना जा रहा है. मृतक अंकित की बहन अलका और उसके प्रेमी पवन ने अंकित की हत्या की योजना बनाई थी.

मेरठ में पुलिस ने राहुल कौशिक को फर्जी IAS अधिकारी बताते हुए गिरफ्तार किया था, लेकिन परिजनों ने असली अधिकारी होने का सबूत पेश किया और डॉक्यूमेंट्स दिखाया.