Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

monsoon

1920 के दशक में आईएमडी के प्रमुख सर गिल्बर्ट वॉकर द्वारा की गई 'दक्षिणी आक्सिलेशन' (Southern Oscillation) की खोज ने भारतीय मॉनसून के पूर्वानुमान को हमेशा के लिए बदल दिया. इस खोज ने साबित किया कि मॉनसून कोई स्थानीय घटना नहीं बल्कि एक वैश्विक प्रणाली है.

WMO Climate Warning: भारत समेत दुनियाभर में अगले 3 महीने सूखा पड़ने की आशंका है. UN की मौसम एजेंसी 'विश्व मौसम विज्ञान संगठन' (WMO) ने अल नीनो को लेकर 80% खतरे की चेतावनी जारी की है.

IMD Alert Monsoon: अक्टूबर 2026 से फरवरी 2027 तक 'सुपर अलनीनो' (Super Alnino) आने की 82% संभावना है. इसके कारण भारत में कम मानसून, रिकॉर्ड गर्मी और वैश्विक अकाल जैसी आपदाओं का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ गया है.

इस साल मानसून अपने निर्धारित समय से 5 दिन पहले, यानी 26 मई को केरल के तट पर दस्तक दे सकता है. आमतौर पर मानसून 1 जून को केरल पहुंचता है, लेकिन इस बार स्थितियां अनुकूल होने के कारण यह जल्दी आ रहा है.

एक ताजा स्टडी के मुताबिक, गंगा नदी बेसिन ने 1300 साल में सबसे भयानक सूखा देखा. 1991-2020 के बीच सूखा 76% ज्यादा गंभीर था. जिसके मुख्‍य कारण जलवायु परिवर्तन, कम मानसून और ज्यादा भूजल निकासी थे. भविष्‍य में लाखों लोगों के जीवन पर संकट आएगा.

आज यानी 28 सितंबर को देशभर के कई राज्यों में मौसम अलग-अलग रूप में दिख रहा है. कहीं धूप और उमस परेशान कर रही है, तो कहीं बारिश राहत दे रही है. पढ़ें पूरे भारत का लेटेस्ट वेदर अपडेट.

सितंबर का तीसरा हफ्ता कई बदलाव लेकर आया है. दिल्ली-NCR में जहां मौसम साफ होने लगा है, वहीं पहाड़ी राज्यों में बारिश का खतरा बना हुआ है. पंजाब-हरियाणा से मॉनसून विदाई की ओर है.

सितंबर खत्म होने को है लेकिन मॉनसून अभी भी विदाई नहीं ले रहा. उत्तराखंड, यूपी और बिहार में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है. वहीं, दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने और हल्की ठंडी हवाओं से लोगों को राहत मिलने की संभावना है.

दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश से राहत, जबकि उत्तर प्रदेश, मुंबई और उत्तराखंड में मौसम विभाग ने भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया.

Bilaspur Cloudburst & Landslide: हिमाचल के बिलासपुर में बादल फटने से 10+ गाड़ियां मलबे में दबीं, कई सड़कें क्षतिग्रस्‍त हुईं. मंडी में लैंडस्लाइड हुआ, कई घर खाली कराने पड़े. विभिन्‍न आपदाओं में राज्य में 386 मौतें, 43% ज्यादा बारिश दर्ज की गई.