Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Nawada

बिहार के नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां बौरी गांव में 6 साल के मासूम आर्यन राज की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसकी दोनों आंखें फोड़ दी गईं. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा कर हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है.

नवादा जिले के मीनापुर गांव के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस दर्दनाक हादसे में दरगाही बीघा निवासी 22 वर्षीय अमर पासवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

बिहार के नवादा से कानून-व्यवस्था का मज़ाक उड़ाती तस्वीर सामने आई है. प्रसाद बीघा में मोबाइल और पैसों के विवाद में एक युवक को सरेआम पीटा गया. हैरान करने वाली बात यह रही कि पुलिस की 'आपातकालीन सेवा 112' की गाड़ी मौके पर खड़ी रही और पुलिसकर्मी बदमाशों को रोकने के बजाय दूर से हाथ हिलाकर मूकदर्शक बने रहे.

नवादा के डिरी गांव में बिस्तर पर सो रहे 10 साल के बच्चे कृशू कुमार को कोबरा सांप ने पैर में डस लिया. सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने एंटी-वेनम की 18 खुराकें देकर बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो गई.

बिहार के नवादा में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस और कुछ स्थानीय लोगों के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. घटना के बाद पुलिस ने अपना पक्ष रखा है, जबकि प्रशासन ने मामले की जांच और CCTV फुटेज की समीक्षा शुरू कर दी है...

नवादा के माल गोदाम क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली के पोल में भयंकर आग लग गई. करंट दौड़ने के कारण लोग दहशत में आ गए, लेकिन समय रहते बिजली कटने से बड़ा नुकसान होने से बच गया.

नवादा में एक शादी के दौरान 'रसगुल्ला' विवाद का कारण बन गया. मामूली बहस से शुरू हुआ मामला इतना बढ़ा कि कुर्सियां और प्लेटें चलने लगीं. इस मारपीट में 4 लोग घायल हो गए हैं और घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

नवादा में होली से पहले की गई इस बड़ी कार्रवाई ने शराब माफिया की एक और साजिश को बेनकाब कर दिया है. 57 कार्टन विदेशी शराब की बरामदगी

बिहार के नवादा जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन ने सुरक्षा और अनुशासन को लेकर सख्त कदम उठाए हैं. गांधी इंटर विद्यालय परीक्षा केंद्र पर जूता पहनकर आने वाले सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं करने दिया गया, जिससे छात्रों में हलचल देखी गई.

बिहार के हिसुआ से बीजेपी विधायक अनिल सिंह ने यूजीसी इक्विटी रेगुलेशंस 2026 के खिलाफ खुली बगावत कर दी है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह बिल सामान्य वर्ग के छात्रों और शिक्षकों के साथ भेदभाव करता है और जरूरत पड़ी तो वह सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे.