Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

New Delhi

Delhi News: ईडी (ED) ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजकर 2 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है. ED दिल्ली की नई शराब नीति मामले में केजरीवाल से पूछताछ करेगी.

Street Dog Bite Cases: पूरी दुनिया में रेबीज के संक्रमण से सबसे ज्‍यादा 36% मौतें केवल भारत में होती हैं. वर्ष 2019 से 2022 के बीच यहां 1 करोड़ 60 लाख लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा. यहां बताए गए आंकड़ों को पढ़ेंगे तो कंपकंपी आ जाएगी.

Delhi News: राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आज उनकी न्यायिक हिरासत को 10 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया है. ED ने संजय सिंह को उनके आवास पर केंद्रीय एजेंसी की तलाशी के बाद 4 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया था.

Delhi News: सरकार के पेंशन-पेंशनभोगी कल्याण विभाग की ओर से इस बार 4 अनुभव पुरस्कार और 9 जूरी प्रमाणपत्र प्रदान किए गए. विभाग के अनुभव पोर्टल पर 96 मंत्रालयों/विभागों/संगठनों का पंजीकरण हुआ है और अब तक 10 हजार से अधिक लेख प्रकाशित हो चुके हैं.

Pro-Palestine demonstration in Delhi: इजरायल और हमास के बीच छिड़ी जंग में अमेरिका, ब्रिटेन-फ्रांस जैसे ताकतवर देश जहां हमास के खिलाफ इजरायल को सपोर्ट कर रहे हैं..वहीं फिलिस्तीन के नाम पर मुस्लिम देश इजरायल के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं. मुस्लिम जिन-जिन देशों में मौजूद हैं..वे वहीं प्रदर्शन को एकत्रित हो रहे हैं.

Kangana Ranaut Delhi: बॉलीवुड फिल्‍मों में एक्टिंग के साथ-साथ अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहने वाली कंगना रनौत अब विजयादशमी पर्व पर रावण दहन को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. वो 24 अक्‍टूबर को दिल्‍ली में रावण दहन कर सकती हैं.

Israel palestine Issue: नई दिल्ली के डिप्टी स्पीकर हॉल कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक सम्मेलन में ’फिलिस्तीन के भारतीय मित्रों द्वारा’ फिलिस्तीन के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए विशेष बैठक आयोजित की गई. जहां फिलिस्तीन को लेकर एक प्रस्ताव भी पारित किया गया.

अरविंद केजरीवाल के करीबी नेता सत्येन्द्र जैन, जो दिल्‍ली के मंत्री थे, उनको मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट में उन्‍होंने अंतरिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी, उन्‍होंने कहा था कि तबियत काफी खराब रहती है. इसलिए वो अभी जेल से बाहर रहेंगे.

Gaza hospital Bombing: गाजा के अस्‍पताल में हुए ब्‍लास्‍ट में 500 लोगों की जान चले जाने की खबर पर भारतीय मुस्लिमों के संगठन जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने इजरायल को कोसा है. जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के अध्यक्ष सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी ने देशभर के मुस्लिम नेताओं के साथ एक संयुक्‍त बयान जारी किया.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सर सैयद अहमद खान (1817-1898) की जयंती के अवसर पर दिल्ली स्टेट हज कमेटी स्टाफ वैल्फेयर एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट और मिशन एजुकेशन तथा गालिब इंस्टीट्यूट की अगुवाई में बड़ा आयोजन हुआ.