Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

New Delhi

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने खुसरो फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित अहमत टी. कुरू की पुस्तक के विमोचन पर कहा कि रिलीजन और स्टेट के संघर्ष को हल करने के लिए आत्ममंथन जरूरी है.

खुसरो फाउंडेशन बुक लॉन्च में अजीत डोभाल और एम. जे. अकबर ने इस्लाम, तानाशाही और अविकास पर अपने विचार साझा किए. कुरू ने मुस्लिम समाज के विकास के लिए लोकतंत्र को समाधान बताया.

अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने अपनी पार्टी के रिठाला से उम्मीदवार मोहिंदर गोयल पर हुए हमले का मुद्दा उठाते हुए BJP और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखे हमले किए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 65 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड बांटे. इसमें 12 राज्यों के 50,000 से ज्यादा गांव शामिल हुए.

दिल्ली AIIMS में वर्ष 2024 के दौरान 50 लाख लोगों को OPD में इलाज मिला. रिकॉर्ड 3 लाख लोगों की सर्जरी हुई. अब नए साल में 200 बेड्स का नया क्रिटिकल केयर ब्लॉक मिल सकता है. यहां जानिए AIIMS का सारा डाटा...

भारत और पाकिस्तान के बीच 34वां निरंतर आदान-प्रदान हुआ, जो परमाणु सुरक्षा और विश्वास निर्माण में अहम कदम है. दोनों देशों को अपनी परमाणु सुविधाओं की जानकारी देने का दायित्व है.

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थानों आयोग (NCMEI) के 20वें स्थापना दिवस के आयोजन में अनेक हस्तियां उपस्थित रहीं. डॉ. इमाम उमर अहमद इलियासी, उपाध्याय रविन्द्र मुनि, डॉ. भिक्खु धम्मपाल महा थेरो और आर्चबिशप रफी मन्जाली समेत कई शख्सियतों ने विचार प्रस्‍तुत किए.

केंद्र सरकार ने बताया कि पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के डेटा की बड़े पैमाने पर जांच की गई, जिसमें गैर-किसानों और अयोग्य किसानों से कुल 335 करोड़ रुपये की राशि वापस वसूल कर ली गई है.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के महायुति गठबंधन की जीत के बाद जश्न मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे. उनका संबोधन आप यहां देख सकते हैं.