Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Earthquake Today: दिल्ली-एनसीआर में लगे भूकंप के झटके, काफी देर तक थर्राईं फ़रीदाबाद की इमारतें

आज दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस महीने की शुरुआत में भी भूकंप आया था, तब इसका केंद्र नेपाल था.

Earthquake

प्रतीकात्मक तस्वीर

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Earthquake tremors felt in Delhi: दिल्ली-एनसीआर में आज फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि आज शाम 4:08 बजे हरियाणा के फ़रीदाबाद में रिक्टर स्केल पर 3.1 तीव्रता का भूकंप आया. जिसके कारण फ़रीदाबाद में घर-मकानों के बैठे लोग कांप उठे.

काफी लोग घर-मकानों से बाहर निकल आए. उन्होंने बताया कि भूकंप के झटकों की वजह से धरती काफी देर तक हिलती रही. एक महिला ने फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा- “मैं कमरे में सोफे पर बैठी हुई थी..तभी लगा जैसे धरती हिल रही हो. ये भूकंप था…हालांकि इसकी तीव्रता और केंद्र के बारे में जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है.”

earthquake

इससे पहले 3 अक्टूबर को भी उत्तर भारत समेत देश के कई और राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. तब भूकंप का केंद्र नेपाल था.

यह भी पढ़िए: भूकंप से दहल गया ये मुस्लिम देश, एक झटके में गिरे घर मकान, अब तक 2 हजार से ज्यादा लोगों की गई जान

इस देश में हजारों लोगों ने गंवाई जान

पश्चिमी अफगानिस्तान में भी रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. वहां करीब एक सप्ताह पहले भी भूकंप आया था, जिसके तेज झटकों की वजह से हजारों लोगों की मौत हो गई थी. कई गांव पूरी तरह तबाह हो गए थे. अफगानिस्तान के इस हिस्से में साल में कई बार भूकंप आते हैं.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital