Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

NHAI

भोपाल से जबलपुर तक बने नेशनल हाईवे-45 पर भारत का एक नया और अनोखा हाईटेक प्रयोग शुरू किया गया है. इसका मकसद सड़क हादसों को कम करना और जंगल में रहने वाले जानवरों की जान बचाना है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इस हाईवे को इस तरह तैयार किया है कि ड्राइवर को बिना किसी स्पीड ब्रेकर के ही पहले से सतर्क किया जा सके और गाड़ी की रफ्तार अपने आप कम हो जाए

मध्य प्रदेश के NH-45 पर भारत की पहली वाइल्डलाइफ-सेफ सड़क शुरू की गई है. टेबल-टॉप रेड मार्किंग और अंडरपास जैसी सुविधाएं जानवरों और ड्राइवरों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी.

सुप्रीम कोर्ट राजस्थान के फलोदी और तेलंगाना में हुए सड़क हादसों से जुड़े स्वतः संज्ञान पर सुनवाई के दौरान कड़ा रुख अख्तियार करते हुए दिशा निर्देश जारी करने का संकेत दिया है. मामला हाइवे पर सड़क सुरक्षा मानकों और अवैध गतिविधियों को लेकर दर्ज किया गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के फलोदी और तेलंगाना में हुए सड़क हादसे मामले में लिए गए स्वतः संज्ञान पर चिंता जताई हैं. जस्टिस जे. के महेश्वरी और जस्टिस विजय विश्नोई की पीठ ने परिवहन मंत्रालय और एनएचएआई से रिपोर्ट तलब किया हैं.

देश भर के नेशनल हाईवे पर सफर अब सफाई के लिए भी पुरस्कार लाएगा. NHAI का ‘Clean Toilet Picture Challenge’ यात्रियों को गंदे टॉयलेट की फोटो अपलोड करने पर 1000 रुपये का FASTag रिचार्ज जीतने का मौका देता है.

Legal News: सुप्रीम कोर्ट ने केरल के पलियेक्कारा NH-544 टोल वसूली पर लगी रोक के खिलाफ NHAI की याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने खराब सड़कों, जाम और यात्रियों की मुश्किलों को गंभीर चिंता का विषय बताया.

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में स्थित अतरैला टोल प्लाजा पर स्पेशल टास्क फोर्स (STF) द्वारा की गई छापेमारी में एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा भारत में सुरंग निर्माण के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं. हमारे प्रधानमंत्री का सपना है कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने. इस लक्ष्य को पाने के लिए हमें अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना होगा.

याचिका में कहा गया कि NHAI ने राजमार्गों पर यात्रियों से अनुचित टोल लगाकर अनुचित धन एकत्र किया है और अभी भी एकत्र कर रहा है.

कुछ साल पहले एक नियम लाया गया था, जो न सिर्फ लोगों के लिए राहत देने वाला था, बल्कि इस नियम के बारे में जानकारी होने पर आपको टोल देने से भी छुटकारा मिल सकता है.