Bharat Express DD Free Dish

Pakistan

सऊदी अरब के जॉय फोरम 2025 में सलमान खान ने बलूचिस्तान का उल्लेख पाकिस्तान से अलग करते हुए किया. पाकिस्तान सरकार ने उन्हें फोर्थ सेड्यूल में शामिल कर कानूनी कार्रवाई का रास्ता खोल दिया.

इस्लामिक मुल्‍कों पाकिस्तान और अफगानिस्तान में आज खूनी झड़पें तेज हो गईं. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी पर हवाई हमले किए. इन हमलों में दर्जनों लोगों की मौत हो गई. वहीं, तालिबान ने जवाब में पाक पर ड्रोन दागे हैं.

हरियाणा के मानेसर में एनएसजी के 41वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों, प्रशिक्षण केंद्रों और लॉन्च पैड्स को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया.

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते सीमा संघर्ष के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की है. ट्रंप ने दावा किया कि वह युद्धों को सुलझाने और शांति स्थापित करने में विशेषज्ञ हैं.

पंजगुर, पाकिस्तान में डेंगू ने चिंता बढ़ा दी है. जिले के कई लोग, विशेषकर खुदाबदान और चिटकन इलाकों में, इस वायरस से संक्रमित हो रहे हैं.

Baloch Forced Disappearances: प्रमुख मानवाधिकार संगठनों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना द्वारा कई बलूच नागरिकों को जबरन गायब कर दिया गया है. बलूच वॉयस फॉर जस्टिस संगठन ने इसके लिए पाकिस्तानी अधिकारियों को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया है.

JeM Terror Wing: पाकिस्‍तान के कुख्‍यात आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammad/JeM) ने महिला आतंकी यूनिट बनाई है, जिसे 'जमात-उल-मोमिनात' नाम दिया गया है. उसकी कमान मसूद अजहर की बहन सादिया को दी गई है.

भारतीय सेना प्रमुख ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा- 'जिस तरह से भारत ने ऑपरेशन सिंदूर 1.0 में संयम रखा है, अबकी बार भारत ये संयम नहीं रखेगा. इस बार हम आगे की कार्रवाई करेंगे और कुछ इस तरह की कार्रवाई करेंगे कि पाकिस्तान को सोचना पड़ेगा कि उसे भूगोल में रहना है या नहीं.'

Pok Protests: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में सेना की गोलीबारी के बाद हालात बिगड़ गए है. हजारों लोग सड़कों पर उतरे, शटर-डाउन व व्हील-जैम हड़ताल कर रहे हैं.

Asia Cup 2025: सुपर-4 मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मैच ने अब एक नए विवाद को जन्म दे दिया है.