Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM Modi News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूटान यात्रा से पहले वहां जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत करने के लिए यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। इस रिपोर्ट में देखें भूटान की तैयारियों की एक्सक्लूसिव झलक, पीएम मोदी के दौरे का पूरा एजेंडा और भारत-भूटान रिश्तों पर इसका असर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 और 12 नवंबर 2025 को भूटान की यात्रा पर जाएंगे। यह उनकी चौथी भूटान यात्रा होगी, जो भारत और भूटान के बीच गहरे और भरोसेमंद रिश्तों को दर्शाती है। भूटान भारत की विदेश नीति में एक महत्वपूर्ण सहयोगी रहा है, जहां दोनों देश साझा मूल्यों, आपसी सम्मान और रणनीतिक साझेदारी पर आगे बढ़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'सेमीकॉन इंडिया 2025' में एएसएमएल के साथ बैठक के दौरान भारत में सेमीकंडक्टर उद्योग को वैश्विक केंद्र बनाने के महत्व पर चर्चा की. एएसएमएल ने भारत में निवेश, साझेदारी और तकनीकी सहयोग बढ़ाने की योजना साझा की.

PM Modi Abuse Case: दरभंगा विवाद की सच्चाई सामने आई है. राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा में पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ अपशब्द बोलने वाला मोहम्मद रिजवी भाजपा कार्यकर्ता बताया जा रहा है.

PM Modi Tamil Nadu Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तिरुचिरापल्ली जिले में एक रोड शो किया. जहां उनका लोगों ने भव्य स्वागत किया. पीएम मोदी की गंगईकोंडा चोलापुरम मंदिर की यात्रा से पहले पुलिस ने वहां की सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियां पूरी कर ली.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार, 2 जुलाई 2025 से पांच देशों की अहम यात्रा पर रवाना हो चुके हैं. इस विदेश दौरे में वे घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया का दौरा करेंगे. यह यात्रा भारत की ‘ग्लोबल साउथ’ रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य विकासशील देशों के साथ साझेदारी को मजबूत करना, आर्थिक सहयोग बढ़ाना, सांस्कृतिक संबंधों को गहरा करना और वैश्विक मंचों पर भारत की भूमिका को और प्रभावी बनाना है.

अकरा में अपने प्रवास के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी का कोटोका अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे पूरे औपचारिक सम्मान के साथ स्वागत किया जाएगा.

पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई. जिसमें रेलवे के 2 बड़े इंफ्रा प्रोजेक्ट्स पर मोहर लगी. इन प्रोजेक्ट्स का कुल बजट 6400 करोड़ रुपये का है. जिसमें रेल लाइन को डबल लाइन में बदला जाएगा

पिछले 11 वर्षों में भारत की विकास यात्रा को लेकर नमो ऐप पर एक सर्वेक्षण हो रहा है. जिसको लेकर पीएम मोदी ने लोगों से इसमें भाग लेने की अपील की है. पीएम मोदी ने एक पोर्टल का लिंक भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है.

मध्य प्रदेश के देवास से पद्मश्री से सम्मानित भजन गायक कालूराम बामनिया ने पीएम मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की संस्कृति को बढ़ावा देने और गायकों व कलाकारों का मनोबल बढ़ाने का सराहनीय कार्य किया है.