Operation Sindoor: 25 मिनट के अंदर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पूरा, ले. कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने दी पूरी जानकारी
प्रेस ब्रीफिंग में Col Sofia Qureshi ने कहा, "पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था. नौ आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया गया."
Operation Sindoor: पाकिस्तान आतंकवादियों के शरण स्थल के रूप में पहचान बना चुका है, भारत ने नपे-तुले अंदाज में आतंकी ठिकानों को नष्ट किया- विदेश सचिव
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ऑपरेशन सिंदूर के पीछे भारत सरकार की मंशा स्पष्ट की है. उन्होंने बताया कि भारत के पास पुख्ता सबूत हैं कि पाकिस्तान आतंकियों की शरणस्थली है. भारत ने नपे-तुले अंदाज में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया.
Operation Sindoor: ‘न भूलते हैं, न माफ करते हैं…’ सिलसिलेवार क्रम में जानिए 22 अप्रैल से 7 मई तक क्या-क्या हुआ
22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में कुछ आतंकियों ने निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाया था, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की मौत हुई थी. पर्यटकों ने बताया था कि आतंकियों ने चुन-चुनकर गोली मारी थी.
Operation Sindoor: एयरस्ट्राइक पर बोलीं लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मां- “मेरा पूरा परिवार मोदी साहब के साथ है…आज सभी को श्रद्धांजलि दी गई”
पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मां आशा नरवाल ने कहा कि पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक करने के लिए मेरा पूरा परिवार प्रधानमंत्री मोदी के साथ है. भारतीय सेना ने आज बदला ले लिया है.
Operation Sindoor: शुभम की पत्नी बोलीं- पति की मौत का बदला लेने के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या ने कहा कि मैं बहुत छोटी हूं. मैं ज्यादा क्या कह सकती हूं. हमारे पूरे परिवार को पीएम मोदी पर भरोसा था. उन्होंने आज उसी तरह से जवाब देकर विश्वास को कायम रखा है. शुभम को असली श्रद्धांजलि है.
Operation Sindoor: “हम पर जंग थोपी गई…इसका जवाब देंगे,” भारत की एयरस्ट्राइक से बौखलाया पाकिस्तान
हमले के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने बयान जारी किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि दुश्मन देश की ओर से "कायराना हमले" कर पाकिस्तान पर जंग थोपी गई है. पाकिस्तान के पास इसका जवाब देने का अधिकार है और दिया जा रहा है.
Operation Sindoor पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनाए रखी पूरी रात नजर, पल-पल की ली जानकारी
पीएम मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की पल-पल की जानकारी ली. सेना के साथ लगातार संपर्क में रहे, रातभर निगरानी की. सुरक्षा समिति से फीडबैक लिया.
भारत के चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ने पर CM योगी ने मोदी सरकार को दी बधाई, बोले-“यह अमृतकाल की आर्थिक क्रांति है”
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने IMF की रिपोर्ट पर प्रसन्नता जताई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी. उन्होंने इसे 140 करोड़ भारतीयों के संकल्प और परिश्रम का परिणाम बताया.
अब भारत का पानी देश के काम आएगा, PM Modi ने की बड़ी घोषणाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'इंडिया 2047 समिट' में कहा कि अब भारत का पानी देश में ही बहेगा. नदियों को जोड़ने की योजनाओं से लाखों किसानों को फायदा होगा.
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी का निमंत्रण स्वीकारा, पहलगाम आतंकी हमले पर कहा- दोषियों को सजा मिलनी चाहिए
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत में पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और आतंकवाद के खिलाफ भारत को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया.







