Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM Narendra Modi

India Maritime Insurance Pool: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के बीच केंद्र सरकार ने भारतीय समुद्री व्यापार की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ‘भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल’ बनाने को मंजूरी दी गई है, जिससे जहाजों और व्यापार को सस्ती व स्थिर बीमा सुविधा मिल सके.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति को सशक्त भारत की पहचान बताते हुए एक विशेष संस्कृत श्लोक साझा किया. संसद में महिला आरक्षण पर चर्चा के बीच पीएम ने माताओं-बहनों के संकल्प को देश की प्रगति का आधार बताया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 100वीं जयंती पर उन्हें नमन किया. पीएम ने उन्हें मिट्टी से जुड़ा और निडर नेता बताते हुए युवाओं से उनके जीवन दर्शन को पढ़ने की अपील की.

संसद विशेष सत्र 16 अप्रैल 2026: पीएम मोदी ने ऋग्वेद के श्लोक के साथ किया नारी शक्ति का वंदन. लोकसभा की 850 सीटों और महिला आरक्षण के क्रियान्वयन पर आज संसद में मथेगा 'अमृत'.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरकोइल में 1.5 किलोमीटर लंबा मेगा रोडशो किया. भारी भीड़ के बीच पीएम ने डीएमके सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तमिलनाडु की जनता अब भ्रष्टाचार मुक्त और विकासवादी शासन चाहती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरकोइल में रोडशो के दौरान तमिलनाडु के महान नेताओं को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने डॉ. आंबेडकर, के. कामराज और एमजीआर के योगदान को याद करते हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए एनडीए के विकास एजेंडे को धार दी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. 'वसुधैव कुटुम्बकम्' के मंत्र के साथ पीएम ने बाबासाहेब के आदर्शों को विकसित भारत और सामाजिक न्याय के लिए अनिवार्य बताया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैसाखी पर देशवासियों और किसानों को बधाई दी. उन्होंने इस पर्व को खालसा पंथ की स्थापना और नई फसल की खुशहाली से जोड़ते हुए राष्ट्र की समृद्धि की कामना की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिल नववर्ष 'पुथांडु' पर तमिल समुदाय को बधाई देते हुए तमिल संस्कृति की वैश्विक विरासत की सराहना की. उन्होंने कामना की कि यह नया वर्ष समाज में एकता, स्वास्थ्य और खुशहाली का संचार करे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओड़िया नववर्ष 'महा बिषुब पणा संक्रांति' के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने भगवान जगन्नाथ से सभी के लिए सुख-समृद्धि की कामना करते हुए सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता पर जोर दिया.