Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM Narendra Modi

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित हो रहे जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नासरेक पहुंचे. यहां पर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सप्ताह दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान पीएम मोदी जोहान्सबर्ग में 21-23 नवंबर को 20वें जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में आयोजित भगवान श्री सत्य साईं बाबा के भव्य शताब्दी समारोह में शामिल हुए. इस दौरान, पीएम मोदी ने श्री सत्य साईं बाबा के पवित्र श्राइन और महासमाधि पर पूजा की.

मोदी आर्काइव ने पोस्ट में बताया कि 2001 में जब गुजरात में भूकंप आया था, तब नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री नहीं थे, फिर भी उन्होंने राहत कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई. श्री सत्य साईं बाबा और उनसे जुड़े स्वयंसेवक भी बचाव कार्यों में शामिल थे.

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की भारत की आर्थिक दिशा को रेखांकित करने और देश की विरासत को गौरवशाली बनाने पर जोर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय नायकों की गौरवशाली विरासत को राष्ट्रीय सम्मान मिला, चाहे जनजातीय गौरव दिवस हो, एकलव्य मॉडल स्कूल हो, पीवीटीजी मिशन हो, वन धन केंद्र हो या अभूतपूर्व इंफ्रास्ट्रक्चर. 

PM Modi ने कहा कि इस चुनाव में एनडीए गठबंधन विजयी हुआ है और महागठबंधन पराजित हुआ है. दोनों के बीच 10 प्रतिशत वोट का फर्क है, ये बहुत बड़ी बात है. यानी, सामान्य मतदाता ने एकतरफा मतदान किया, ये बिहार के विकास के प्रति ललक है.

झारखंड राज्य की स्थापना को 25 साल पूरे हो गए हैं. इस 'रजत जयंती' के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

बिहार चुनाव के खत्म होने के बाद आज यानी शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर रहेंगे. वे सूरत में निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का दौरा करने समेत कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन (ईपीएम) से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) को बढ़ावा मिलेगा और इससे देश की निर्यात प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को भी बढ़ाने में मदद मिलेगी.