Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर दुनिया भर में बसे करोड़ों भारतीयों को बधाई दी है. पीएम ने उन्हें भारत का 'राष्ट्रदूत' बताते हुए कहा कि वे भारत और वैश्विक समुदाय के बीच एक अटूट कड़ी की तरह काम कर रहे हैं.

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा गुरुवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और देश के अन्य बड़े नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में राज्य की बदलती तस्वीर की तारीफ की है.

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का 49 वर्ष की आयु में अमेरिका में निधन हो गया. एक पिता के रूप में अनिल अग्रवाल ने बेटे को खोने का दर्द साझा करते हुए भावुक पोस्ट लिखी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के मौके पर भारत की सांस्कृतिक विरासत और संघर्ष को याद किया. उन्होंने 1026 के पहले आक्रमण से लेकर मंदिर के आधुनिक पुनरोद्धार तक की यात्रा का जिक्र करते हुए देशवासियों से अपनी यादें साझा करने की अपील की है.

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था को 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' करार दिया है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 में जीडीपी विकास दर 7.4% रहने की उम्मीद है, जिसमें सेवा क्षेत्र का सबसे बड़ा योगदान है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय तटरक्षक बल के नए स्वदेशी पोत 'आईसीजीएस समुद्र प्रताप' के शुभारंभ की सराहना करते हुए इसे भारत की आत्मनिर्भरता और सुरक्षा तंत्र के लिए एक मील का पत्थर बताया है. गोवा शिपयार्ड द्वारा निर्मित यह देश का पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण पोत है.

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप राज्य में लोकसेवा और सुशासन को नई गति दे रहे हैं.

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व की सराहना की. पीएम मोदी ने कहा कि विकास को गति देने और युवाओं को सशक्त बनाने में सराहनीय योगदान दिया है.

विशाख रिफाइनरी में एचपीसीएल की रेसिड्यू अपग्रेडेशन फैसिलिटी शुरू होने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने इसकी तारीफ की. उन्होंने कहा कि यह अत्याधुनिक प्लांट भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अहम कदम है.

वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज से खेल का बड़ा उत्सव शुरू होने जा रहा है. पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे. खेल के इस महाकुंभ में देशभर की 58 टीमें और 1,000 से अधिक खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे.