Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

POCSO Act

PALGHAR COURT DEATH PENALTY: पालघर की अपर जिला एवं सत्र अदालत ने वर्ष 2021 में डहाणू क्षेत्र में 8 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म, हत्या और प्रत्यक्षदर्शी पर जानलेवा हमले के दोषी 50 वर्षीय प्रफुल्ल घोषे को फांसी (मृत्युदंड) की सजा सुनाई है.

एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की की शिकायत पर दो लोगों को 2023 में जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया गया. बाद में एक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अदालत ने फैसला दिया कि वे लोग निर्दोष हैं. 3 साल बाद उन्हें बाइज्जत बरी करना पड़ा.

Pune Crime News: पुणे की विशेष अदालत ने मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले में 65 वर्षीय भीमराव कांबले को दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई. इस केस में पुलिस ने 14 दिन में चार्जशीट दाखिल की और करीब 55 दिनों में सुनवाई पूरी कर फैसला दिया.

Mehrauli kidnapping case update: साउथ दिल्ली के महरौली से अगवा 11 वर्षीय बच्ची का शव गुरुग्राम की अरावली पहाड़ियों से बरामद हुआ, जिससे सनसनी फैल गई. पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर 30 वर्षीय टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार कर अपहरण, रेप और हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है.

सुप्रीम कोर्ट ने देश में पोर्नोग्राफी पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है. जस्टिस बी. वी. नागरत्ना और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने याचिकाकर्ता के वकील को मामले को रजिस्ट्रार के समक्ष मेंशन करने का निर्देश दिया.

गोंदिया जिले के देवरी में एक रिटायर्ड प्रिंसिपल काशीनाथ शाहारे पर 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ गलत हरकत करने की कोशिश का गंभीर आरोप लगा है.

UP News: बलिया के सिकंदरपुर इलाके में प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर पर दो नन्हीं छात्राओं से छेड़खानी का आरोप लगा. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया.

Amravati Crime News: अमरावती के परतवाड़ा में यौन शोषण मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. मुख्य आरोपी अयान का साथी उजेर गिरफ्तार किया गया, उस पर पॉक्सो एक्ट वाला केस लगा. अब डिजिटल डेटा से कई बड़े राज खुलेंगे.

हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक पूर्व फौजी ने 4 साल की बच्ची के हाथ-पांव बांधकर उसे बेरहमी से पीटा. बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पेड़ से अमरूद तोड़ लिया था. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

दिल्ली सरकार के पूर्व अधिकारी प्रेमोदय खाखा की पत्नी सीमा खाखा की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट 4 मई को अपना रुख साफ करेगा. अगस्त 2023 से जेल में बंद सीमा पर पीड़िता को धमकाने और साक्ष्यों को प्रभावित करने का आरोप है.