Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

police investigation

Nashik TCS case: नासिक TCS मामले में जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है. आरोपियों पर युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराने और फिर विदेश में बेचने की साजिश का आरोप है.

Ranchi temple murder: राजधानी रांची के धुर्वा इलाके स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में दशकों से सेवा कर रहे गार्ड बिरसा मुंडा की देर रात हत्या कर दी गई. घटना के बाद मंदिर परिसर को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है.

दिल्ली के बृजपुरी इलाके के एक शिव मंदिर में सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब पूजा करने पहुंची महिलाओं ने मंदिर के गेट पर आपत्तिजनक चीजें पड़ी देखीं.

संभल जिले में 20 मार्च से लापता बदाम सिंह का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. परिजन लगातार पुलिस और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है.

मेरठ के दौराला में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत को अब साधारण हादसा नहीं बल्कि एक साजिश माना जा रहा है. मृतक अंकित की बहन अलका और उसके प्रेमी पवन ने अंकित की हत्या की योजना बनाई थी.

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में आज (मंगलवार) को शाम लगभग 5 बजे भाजपा कार्यालय के बाहर जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी. धमाके से कार्यालय की खिड़कियां और पास की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई है.

नोएडा के सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर एक युवती के ट्रैक पर कूदने से अफरा-तफरी मच गई. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

भागलपुर के खंजरपुर इलाके में NEET की तैयारी कर रही अररिया की छात्रा श्रृष्टि सिंह उर्फ लाडो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.

दिल्ली हाई कोर्ट ने उत्तम नगर में एमसीडी की बुल्डोज़र कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिकाओं का निपटारा कर दिया. जस्टिस अमित बंसल ने कहा कि एमसीडी बिना नोटिस जारी किए किसी भी अनधिकृत निर्माण को ध्वस्त नहीं करेगा.

दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में एक कार के अंदर तीन लोगों के शव मिलने के मामले में पुलिस को अब एक अहम सुराग मिला है। पुलिस ने उस व्यक्ति की पहचान कर ली है, जो सीसीटीवी फुटेज में ‘बाबा’ के भेष में कार में बैठा हुआ दिखाई दिया था। पुलिस को शक है कि यही व्यक्ति इस पूरे मामले की एक महत्वपूर्ण कड़ी हो सकता है। अब पुलिस इस बाबा की भूमिका को गहराई से जांच रही है।