Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

police investigation

दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित फ़ैज़-ए-इलाही मस्जिद पत्थरबाज़ी मामले में सभी 5 आरोपियों की जमानत याचिका पर तीस हजारी कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

चंद्रपुर के विसापुर गांव में पैसों के विवाद और शराब की लत ने एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या की और फिर माता-पिता के साथ मिलकर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया. पुलिस ने पूरे परिवार को हिरासत में ले लिया है.

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड गांव में एक दबंग ने दलित महिला सुनीता की हत्या कर उसकी बेटी रुबी का अपहरण कर दिया. घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और पुलिस ने गांव में भारी फोर्स तैनात कर दी है.

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 2.58 करोड़ रुपये के कॉपर चोरी मामले में पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर माल बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया.

ग्वालियर में सीएम ऑफिस का कर्मचारी बनकर एक ठग ने सस्पेंडेड डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर से 3 लाख रुपए ठग लिए है.

महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में कहा है कि वह 200 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले में शिकायतकर्ता अदिति सिंह को 217 करोड़ रुपये लौटाने को तैयार है.

बिहार में अपराधियों के मन से कानून का खौफ किस कदर खत्म हो चुका है, इसकी एक बानगी पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में देखने को मिली. यहां के पंडारक थाना इलाके में बदमाशों ने महज 300 रुपये के मामूली विवाद में एक दुकानदार के ऊपर गोलियां बरसा दीं.

हापुड़ में नेशनल हाईवे-09 पर दिनदहाड़े हुई 85 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट ने इलाके में भय और हड़कंप मचा दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना फोन टैपिंग मामले में पूर्व SIB प्रमुख टी. प्रभाकर राव को 12 दिसंबर को सरेंडर करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा कि पूछताछ कानून के अनुसार होगी.

शुभम, इशिता, जिया और विधि. ये वो मासूम बच्चे हैं जो दुनिया में तो आए, लेकिन पूरी जिंदगी नहीं जी पाए. वजह बनी एक साइको किलर पूनम. हरियाणा के पानीपत की लेडी साइको किलर की कहानी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है.