Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

police investigation

अमृतसर में 8 किलो हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपी धर्मेंद्र के साथ मुठभेड़ में पुलिस ने उसे गोली मार दी. आरोपी का इलाज जारी, पुलिस की जांच और कार्रवाई जारी है.

हजारीबाग में 48 घंटे के भीतर दो छात्रों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ मेले में छेड़छाड़ हुई. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य की तलाश जारी है. मामला दर्ज कर जांच जारी है.

पुणे पुलिस ने स्वारगेट बस अड्डे पर युवती से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. 13 टीमों ने सर्च ऑपरेशन चलाया और ड्रोन, डॉग स्क्वॉड की मदद से आरोपी को पकड़ा गया.

सुल्तानपुर में चोरों ने 2.60 लाख रुपये और 7 लाख के जेवरात चुराए, चोरी के बाद 'सॉरी' पोस्टर लगा दिया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर रही है. मामला वायरल हुआ है.

केरल में सीएसआर घोटाले में ईडी ने कई स्थानों पर छापेमारी की. धोखेबाजों पर लैपटॉप, वाहन और घरेलू उपकरण आधी कीमत पर देने का झूठा वादा कर पैसे ऐंठने का आरोप है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि किसी मामले की जांच को दूसरी एजेंसी को हस्तांतरित करना केवल असाधारण परिस्थितियों में संभव है, जब यह साबित हो कि जांच अधिकारी आरोपी के साथ मिला हुआ है. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की जांच को हस्तांतरित करने की याचिकाओं को खारिज कर दिया.

बिहार की राजधानी पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में महेंद्रू स्थित कश्यप भवन अपार्टमेंट में प्रिंस अपने मामा के साथ एक किराये के मकान में रहते हैं. प्रिंस के मामा का कहना है कि उनका भांजा सातवीं कक्षा का छात्र है.

गूगल मैप के कारण मुजफ्फरनगर के एक युवक का रास्ता भटक गया और वह गेहूं के खेत में फंस गया. जब उसने मदद मांगी, तो बाइक सवार पांच युवकों ने मदद का नाटक करते हुए उसकी कार और मोबाइल लूट लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बरेली जिले के किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज इलाके में पतंग का माझा बनाने वाली फैक्ट्री में हुए जोरदार धमाके में फैक्ट्री मालिक और एक कारीगर की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.