Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

police investigation

Teacher murder : शिक्षक संगठनों ने इस क घटना को लेकर रोष जताया है और कहा है कि यह सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र पर हमला है.

पटना जिले के दुल्हिनबाज़ार में अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के दौरान खनन माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। छापेमारी के दौरान स्कॉर्पियो से कुचलकर एक सैप जवान की मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। बीती रात दुल्हिनबाज़ार में खनन विभाग की टीम अवैध बालू खनन और परिवहन को रोकने सोन नदी किनारे पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान बालू से भरे एक ट्रैक्टर को रोका गया। पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक भागने लगा। इसी दौरान ट्रैक्टर के पीछे चल रही एक तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक आगे बढ़ी… और सैप जवानों को कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर दुल्हिनबाज़ार पुलिस मौके पर पहुंची और हमले में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो को घटनास्थल से जब्त कर लिया गया...

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस चोरी के एक मामले की जांच कर रही थी।इसी दौरान संदेही आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया..

चेन्नई के नीलंकरई में टीवीके प्रमुख विजय के आवास पर गुरुवार सुबह बम की धमकी भरा कॉल मिलने से हड़कंप मच गया. मोबाइल फोन पर संपर्क कर बम होने की सूचना दी और कॉल काट दी. सघन जांच के बाद यह अफवाह निकली.

गुरुग्राम में रिश्तों को शर्मसार करने वाली हत्या का मामला सामने आया. जीजा ने अपनी 10 वर्षीय साली की गला घोंटकर हत्या की और शव को नाले में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया.

भोपाल में एक ठग ने ऑनलाइन सोने के सिक्के मंगवाकर लाखों की धोखाधड़ी की. डिलीवरी बॉय को लालच देकर सिक्के निकाले और ऑर्डर लौटाकर पैसे भी ले लिए. पुलिस ने मामला दर्ज किया.

लातेहार में महिला ने प्रेमी की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया. 27 दिन बाद पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया. पूछताछ में महिला ने अपराध कबूल कर लिया.

गोंडा के जेई धर्मेंद्र कुशवाहा को पत्नी माया मौर्या से जान से मारने की धमकी मिली. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. पत्नी के अवैध संबंध के चलते विवाद बढ़ा.

आरा रेलवे स्टेशन पर सनकी युवक ने पिता-पुत्री को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मार ली. तीनों की मौके पर मौत हो गई. पुलिस प्रेम प्रसंग को कारण मानकर मामले की जांच कर रही है.