‘फलता का पुष्पा’ कड़ी सुरक्षा में अदालत में पेश, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
Jahangir Khan Case: तृणमूल नेता जाहांगिर खान को भारी सुरक्षा के बीच डायमंड हार्बर महकमा अदालत में पेश किया गया. बार एसोसिएशन ने ऐलान किया है कि आरोपी की ओर से कोई वकील पैरवी नहीं करेगा, जिससे मामला चर्चा में आ गया है.
डीके शिवकुमार बने मुख्यमंत्री, PM मोदी ने X पर दी बधाई; सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद बड़ा बदलाव
PM Modi congratulated DK Shivakumar on X : कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के बाद डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि सिद्धारमैया ने पद से इस्तीफा दे दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट कर डीके शिवकुमार को बधाई दी और राज्य के विकास के लिए सहयोग का भरोसा जताया.
प्रधानमंत्री आवास पर शाम 5:30 बजे बड़ी बैठक, गृह मंत्री अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम पर लग सकती है मुहर
BJP meeting at PM residence: दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर भाजपा की अहम बैठक आज शाम 5:30 बजे होगी, जिसमें राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों को लेकर चर्चा की जाएगी. बैठक में अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विचार करेंगे.
Suvendu Adhikari के बड़े फैसले, महिलाओं को फ्री बस यात्रा, 7वें वेतन आयोग को मंजूरी
पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी सरकार ने अपनी दूसरी कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों को मंजूरी दी है. सरकार ने महिलाओं के लिए 1 जून से मुफ्त बस यात्रा की घोषणा की है और साथ ही 7वें वेतन आयोग के गठन को भी हरी झंडी दे दी है. धार्मिक सहायता योजनाओं को बंद करने और अन्नपूर्णा भंडार योजना के विस्तार जैसे फैसलों को भी मंजूरी मिली है. सरकार ने CAA आवेदकों को भी सामाजिक योजनाओं का लाभ देने की बात कही है. इन फैसलों को राज्य में राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव माना जा रहा है
West Bengal Election 2026 : ओवैसी के प्रत्याशी का Mamta पर तीखा हमला, लगाया बी-टीम होने का आरोप
ओवैसी की पार्टी के प्रत्याशी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ममता बनर्जी पर “बी टीम” होने का आरोप लगाते हुए राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। प्रत्याशी का कहना है कि राज्य की मौजूदा राजनीति में जनता के असली मुद्दों को नजरअंदाज किया जा रहा है और सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए फैसले लिए जा रहे हैं। इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। देखिए इस पूरे मामले पर हमारे संवाददाता अतुल यादव की उनसे खास बातचीत।
Mamta के समर्थन में गरजे समर्थक, क्या होने वाला है बड़ा राजनीतिक खेल?
दीदी को लेकर उनके समर्थकों में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। जगह-जगह रैलियों और नारों के बीच समर्थक अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस पूरे माहौल ने राजनीतिक हलचल को और तेज कर दिया है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या आने वाले समय में कोई बड़ा राजनीतिक खेल होने वाला है, जिससे सत्ता समीकरण बदल सकते हैं।देखिए इस पूरे मामले को लेकर हमारे संवाददाता रोहित पोखरियाल की ये खाल रिपोर्ट।
सुंदर सिंह भंडारी जयंती: अमित शाह ने बताया ‘सांस्कृतिक राष्ट्रवाद’ का स्तंभ; कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य सुंदर सिंह भंडारी की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके 'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प को याद किया.
छत्तीसगढ़ में ‘बच्चा पॉलिटिक्स’ पर बवाल: नंदकुमार साय बोले- ‘आदिवासी पैदा करें 5 बच्चे’, जनगणना में ‘खेल’ की जताई आशंका
छत्तीसगढ़ के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नंदकुमार साय के एक ताजा बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने आदिवासी परिवारों को 5 बच्चे पैदा करने की सलाह दी है और जनगणना प्रक्रिया में गड़बड़ी की आशंका जताई है. जहां सीएम विष्णुदेव साय ने इसे निजी विचार बताया, वहीं कांग्रेस ने भाजपा से स्पष्टीकरण मांगा है.
‘कार्यकर्ता ही पार्टी की असली पूंजी’- पीएम मोदी ने शिव स्तुति के साथ दी बधाई, बताया कैसे संकल्प से सिद्ध हो रहे हैं सपने
भाजपा स्थापना दिवस 2026 पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश. भगवान शिव की स्तुति के साथ कार्यकर्ताओं के परिश्रम को सराहा. जानिए क्या है उस श्लोक का अर्थ और क्यों 'दृढ़ संकल्प' है भाजपा की असली ताकत.
“दुनिया में जब तक मियां जिंदा है…” हेमंत बिस्वा सरमा को आड़े हाथों लेते हुए असम में ओवैसी ने दिया बड़ा बयान
Asaduddin Owaisi in Assam rally: असम की रैली में असदुद्दीन ओवैसी ने ‘मियां जिंदा रहेगा’ बयान देकर बीजेपी और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधा और संविधान पर भरोसा जताया.





