Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Political News

बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी का जितना बुरा हाल इस बार हुआ वैसा पहले कभी नहीं देखा गया था. इस चुनाव में उसे महज 25 सीटों से संतोष करना पड़ा है. जबकि पूरे महागठबंधन को 35 सीटें मिली हैं. तेजस्वी यादव के सभी दावे और बड़े-बड़े दावे धरे के धरे रह गए हैं. पार्टी की बुरी हार के बाद अब परिवार में महाभारत शुरू हो गई है. इस पूरी सियासी महाभारत के केंद्र में अगर किसी बड़े किरदार का नाम आता है तो वो हैं संजय यादव , ये वही संजय हैं, जिन्हें तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप जयचंद की संज्ञा दे रहे हैं.वहीं इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है, वो है रमीज नेमत खान का. इन दोनों का जिक्र करते हुए तेजस्वी की बहन रोहिणी ने परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया है.

Power Star पवन सिंह का जलवा खूब चर्चा में है। उनके बयान 'जोड़ी मोदी और नीतीश जी के हिट हो गईल' ने बीजेपी की जीत में कितना योगदान दिया, जानने के लिए देखें ये वीडियो.

बिहार चुनाव की वोटिंग के बाद आज मतगणना हो रहा है. जिसमें एनडीए गठबंधन एक बड़े अंतराल के साथ चुनाव जीतते हुए दिखाई दे रही है.इसी बीच बिहार की फेमश सीट अलीनगर की बात करें तो यहां कि सबसे कम उम्र की प्रत्याशी मैथिली ठाकुर चुनाव जीतता हुआ दिख रही हैं.इसके लिए उन्होंने अपना बयान भी जारी किया है

Bihar Election 2025 में मतगणना से पहले ही Tejashwi Yadav के CM बनने की चर्चा तेज हो गई है। आखिर कैसे और क्यों सामने आई यह राजनीतिक कहानी? क्या इसमें कोई बड़ा चुनावी मोड़ छिपा है? जानिए इस रिपोर्ट में पूरे मामले की सच्चाई और Bihar की राजनीति पर इसका असर।

पूर्व- पी- एस अधिकारी आनंद मिश्रा ने जन सुराज पार्टी को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है. पटना के बीजेपी दफ्तर में भव्य कार्यक्रम में आनंद मिश्रा को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई. इस मौके पर बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ साथ प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी मौजूद रहे. 2024 के लोक सभा चुनाव में बक्सर सीट पर मिली हार का सबसे बड़ी वजह रहे आनंद मिश्रा ने जन सुराज से जुड़ने और मोह भंग होने से लेकर आर एस एस के बाल स्वयं सेवक होने का हवाला देकर भारत एक्सप्रेस संवाददाता आशुतोष कुमार से खास बातचीत में कई अहम खुलासे किए, देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट...

दिल्ली हाई कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर टेरर फंडिंग मामले में आरोपी और बारामूला से सांसद राशिद इंजीनियर की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा है. सांसद की ओर से दलील दी गई कि संसद में उपस्थित होना उनका अधिकार और कर्तव्य है, जबकि सरकार की शर्तें इस जिम्मेदारी को बाधित करती हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री के रूप में उनके नेतृत्व और योगदान को सराहा गया.

जम्मू-कश्मीर टेरर फंडिंग मामले में आरोपी और बारामूला से सांसद राशिद इंजीनियर ने संसद सत्र में भाग लेने के लिए यात्रा खर्च खुद वहन करने की अदालत की शर्त को चुनौती दी है. दिल्ली हाई कोर्ट 18 अगस्त को इस याचिका पर सुनवाई करेगा.

बंगाली फिल्मों से पहचान बनाने वाली सायोनी घोष अब जादवपुर से सांसद हैं. TMC की नेता सायोनी ने अपने बेबाक बयानों और जनसंपर्क के दम पर राजनीति में शानदार एंट्री की है. जानिए कैसे एक अभिनेत्री बनी जनता की नेता.

तमिल सुपरस्टार कमल हासन ने राज्यसभा में तमिल में शपथ लेकर राष्ट्रीय राजनीति में आधिकारिक प्रवेश किया. डीएमके गठबंधन के समर्थन से यह उनकी रणनीतिक राजनीतिक उपलब्धि मानी जा रही है.