Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Prayagraj

महाकुंभ में संतों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं को सुलभ राशन उपलब्ध कराने के लिए केंद्र और योगी सरकार ने विशेष योजना चलाई है. 20 मोबाइल वैन के साथ ऑन-कॉल और व्हाट्सएप के जरिए भी सस्ता राशन आश्रमों तक पहुंचाया जा रहा है.

महाकुंभ 2025 के दौरान अभिनेत्री जया प्रदा ने अपने बेटे के साथ त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई और केंद्र व राज्य सरकार की व्यवस्था की सराहना की. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि भक्तों के लिए शानदार व्यवस्था की गई है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ के पावन अवसर पर प्रयागराज में आठ घंटे से अधिक समय बिताएंगी. वे त्रिवेणी संगम में स्नान करेंगी, अक्षयवट व बड़े हनुमान के दर्शन करेंगी और डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र का अवलोकन करेंगी.

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन पर एकल दिशा प्लान लागू किया है. यात्रियों का प्रवेश केवल सिटी साइड से होगा और प्लेटफार्म पर आश्रय स्थलों के माध्यम से पहुंचना अनिवार्य रहेगा.

प्रयागराज मकाकुंभ में एक बार फिर से आग लगने की घटना सामने आई है. सेक्टर 18 में पीपा पुल के पास आग लगी है.

Prayagraj mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ-2025 के आयोजन में पीएम मोदी ने आज गंगा की पवित्र जलधारा में डुबकी लगाई. उनके साथ सीएम योगी उपस्थित रहे. दोनों ने त्रिवेणी संगम को निहारा और कुंभक्षेत्र का जायजा लिया.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने संगम में स्नान की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा कि मां गंगा का आशीर्वाद पाकर मन को असीम शांति और संतोष मिला.

PM Modi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर महाकुंभ स्नान की जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि प्रयागराज में महाकुंभ में आकर धन्य हो गया. संगम पर स्नान एक दिव्य जुड़ाव का क्षण है और इसमें भाग लेने वाले करोड़ों अन्य लोगों की तरह, मैं भी भक्ति की भावना से भर गया

Maha Kumbh Mela 2025: बसंत स्नान के बाद गुरुवार से फिर संस्कृति का महाकुम्भ होगा, जिसमें देश की विविध संस्कृतियों का संगम होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को प्रयागराज महाकुम्भ में मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती की त्रिवेणी के पावन संगम में पुण्य की डुबकी लगाकर पूरी दुनिया को एकता का संदेश दिया